लक्सर शुगर मिल में खोई के ट्रक में लगी आग को बुझाते फायर कर्मी।
- फोटो : ROORKEE
लक्सर शुगर मिल में खोई से लदे ट्रक में अचानक आग लग गई। मौके पर मौजूद लोगों ने आग बुझाने का प्रयास किया, लेकिन सफल नहीं हो पाए। इसके बाद दमकल की टीम ने मौके पर पहुंचकर आग पर काबू पाया। मंगलवार को मिल में बाहर से आए एक ट्रक में खोई भरी गई थी। इस दौरान अमरोहा के करनपुर निवासी ट्रक चालक प्रदीप कुमार दस्तावेजों की कार्रवाई में व्यस्त हो गए। इसी बीच अचानक ट्रक के केबिन में आग लग गई। मिल परिसर में मौजूद किसानों ने आग बुझाने की कोशिश की, लेकिन आग बढ़ती चली गई। सूचना पाकर अग्निशमन विभाग की टीम मौके पर पहुंची और काफी मशक्कत कर आग पर काबू पाया।