फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Roorkee News: स्कूटी सवार युवती से छेड़छाड़, विरोध करने पर भागे

विज्ञापन
विज्ञापन
स्कूटी सवार एक युवती से बाइक सवार दो युवकों ने छेड़छाड़ की। विरोध करने पर युवकों ने अभद्रता करनी शुरू कर दी, तभी युवती ने शोर मचा दिया। इस पर लोग वहां एकत्रित हो गए। जिन्हें देख दोनों युवक वहां से भाग निकले।
विज्ञापन




बृहस्पतिवार को सिविल लाइंस निवासी एक युवती स्कूटी से कहीं जा रही थी। इसी दौरान एसबीआई रोड पर बाइक सवार दो युवकों ने युवती से छेड़छाड़ का प्रयास किया। इस पर युवती ने स्कूटी रोक ली और युवकों को फटकारने लगी। युवकों ने युवती को अकेला देख उससे अभद्रता कर दी। इस पर युवती ने जोर-जोर से चिल्लाना शुरू कर दिया। यह देख लोग वहां एकत्रित हो गए। जिससे दोनों युवक घबरा गए और बाइक से भाग निकले। कुछ लोगों ने उनका पीछा किया लेकिन वह भाग निकलने में सफल हो गए।
विज्ञापन



विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें