फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Roorkee News: कॉलेज से घर लौट रही छात्रा से छेड़खानी

विज्ञापन
विज्ञापन
कोतवाली क्षेत्र में बेखौफ घूम रहे एक बाइक सवार मनचले ने कॉलेज से लौट रही छात्रा के साथ सरेराह छेड़खानी और मारपीट की। आरोपी युवक ने न सिर्फ छात्रा से अश्लील हरकत की बल्कि विरोध करने पर उसे थप्पड़ मारकर फरार हो गया। पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन




पीड़ित छात्रा ने दी तहरीर में बताया कि वह 14 मई को शाम करीब 4:45 बजे कोर कॉलेज से ई-रिक्शा से अपने घर लौट रही थी। ई-रिक्शा चालक ने उसे अब्दुल कलाम चौक पर छोड़ दिया। इसके बाद जैसे ही वह पैदल रोड क्रॉस करके अपने घर की तरफ बढ़ने लगी तभी एक अज्ञात बाइक सवार युवक उसका पीछा करने लगा।

पीड़िता ने बताया कि जैसे ही वह मेरे बगल से गुजरा उसने मुझ पर अश्लील टिप्पणियां और इशारे किए। जब मैंने विरोध करना चाहा तो उसने मुझे जोर से थप्पड़ मार दिया और छेड़खानी करते हुए बाइक से फरार हो गया। इसके बाद पीड़िता ने घर पहुंचकर मां और भाई को आपबीती सुनाई। परिजन तुरंत छात्रा को लेकर मंगलौर कोतवाली पहुंचे और आरोपी के खिलाफ लिखित तहरीर दी। कोतवाल भगवान सिंह मेहर ने बताया कि पीड़ित छात्रा की तहरीर पर अज्ञात आरोपी के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें