फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Roorkee News: गैस लीक होेने से मकान में लगी आग, बच्चों को बचाने में युवक झुलसा

विज्ञापन
भगवानपुर में एक कॉलोनी की रसोई में आग लगने के बाद जला हुआ सामान। स्वयं
विज्ञापन
सिसौना गांव के पास स्थित शिव सिटी कॉलोनी में शुक्रवार सुबह सिलिंडर से गैस रिसाव के कारण एक मकान में आग लग गई। आग की चपेट में आने से कमरे में रखा पूरा सामान जलकर राख हो गया। वहीं अंदर फंसे बच्चों और महिलाओं को बचाने के प्रयास में एक युवक गंभीर रूप से झुलस गया। उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन




स्थानीय लोगों के अनुसार शिव सिटी कॉलोनी निवासी सुरेंद्र कुमार का यह मकान है जिसे उन्होंने किराये पर दिया हुआ है। बताया गया कि शुक्रवार सुबह किरायेदार परिवार खाना बनाने के लिए चूल्हा जला रहा था तभी सिलिंडर से गैस रिसाव होने के कारण अचानक आग लग गई। देखते ही देखते आग ने पूरे कमरे को चपेट में ले लिया। आग लगते ही घर में चीख-पुकार मच गई।



शोर सुनकर पास में रहने वाला युवक प्रेमपाल तुरंत मौके पर पहुंचा और कमरे में घुस गया। उसने सूझबूझ से अंदर फंसे बच्चों और महिलाओं को सुरक्षित बाहर निकाल लिया लेकिन इस दौरान वह खुद आग की लपटों में झुलस गया। घटना की सूचना मिलते ही परिजनों ने फायर ब्रिगेड और पुलिस को सूचित किया। आरोप है कि दमकल विभाग की गाड़ी समय पर नहीं पहुंची जिसके कारण आग ने अधिक नुकसान पहुंचाया। किसी तरह स्थानीय लोगों की मदद से आग पर काबू पाया गया। हादसे के बाद पीड़ित परिवार बेघर हो गया है और खुले आसमान के नीचे रहने को मजबूर है। परिवार ने प्रशासन और तहसील स्तर के अधिकारियों से आर्थिक सहायता और मुआवजे की मांग की है। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर घटना की जानकारी ली है और मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें