फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Roorkee News: तहसील प्रशासन ने अब्दीपुर के जंगल में चिह्नित किए कब्जे

विज्ञापन
खानपुर क्षेत्र के अब्दीपुर गांव के पास अवैध कब्जों का चिन्हिकरण करती लक्सर तहसील प्रशासन की टीम
विज्ञापन
हाईकोर्ट के आदेश पर शुक्रवार को लक्सर तहसील प्रशासन की टीम कानूनगो की अगुवाई में अब्दीपुर के जंगल में ग्राम पंचायत और सोलानी नदी की भूमि पर किए गए कब्जों का चिह्नीकरण कर रिपोर्ट तहसील प्रशासन को सौंपेगी। इस दौरान अवैध कब्जाधारियों में अफरातफरी का माहौल रहा। टीम के बारे में भी लोग एक-दूसरे से फोन पर पल-पल की जानकारी लेने में लगे रहे।
विज्ञापन




लक्सर के अब्दीपुर गांव निवासी रविंद्र कुमार ने ग्राम पंचायत, सोलानी नदी और वन विभाग की भूमि पर अवैध कब्जे को लेकर हाईकोर्ट में याचिका दायर की थी। शिकायतकर्ता के अनुसार हाईकोर्ट ने लक्सर तहसील प्रशासन को कब्जों का चिह्नीकरण कर उन्हें हटाने के आदेश दिए थे। शुक्रवार को कानूनगो अनिल गुप्ता की अगुवाई में मोनिका नेगी, आशीष ममगई, जुबैर, आशीष कुमार और शिवेंद्र ने अवैध कब्जों काे चिह्नित किया। आरोप लगाया कि टीम ने कुछ दिन पहले चार हेक्टेयर भूमि चिह्नित की थी। इस पर अब भी कब्जा बरकरार है।



शुक्रवार को अब्दीपुर गांव के जंगल में भूमि पर अवैध कब्जों का चिह्नीकरण किया गया है। उसकी रिपोर्ट तहसील प्रशासन को भेजी जाएगी। -अनिल कुमार गुप्ता, कानूनगो, लक्सर
विज्ञापन

जो पैमाइश तहसील के अधिकारियों और कर्मचारियों ने की है उसमें अभी वन विभाग की जमीन की पैमाइश नहीं की गई। जब वन विभाग की जमीन की पैमाइश कर ली जाएगी, उस जमीन को वन विभाग द्वारा कब्जे में ले लिया जाएगा। -महेंद्र गिरि, वन रेंजर, लक्सर
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें