फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

व्यापारी से लगाया बीस हजार का जुर्माना

विज्ञापन
विज्ञापन
मंडी समिति की टीम ने एक व्यापारी पर 20 हजार रुपये का जुर्माना लगाया है। वह बगैर मंडी शुल्क चुकाए धान बेच रहा था। उससे 3630 रुपये का मंडी शुल्क भी वसूला गया है।
विज्ञापन

जानकारी के मुताबिक कई दिन पहले मंडी समिति भगवानपुर के अधिकारियों ने तेज्जूपुर गांव में एक व्यापारी के गोदाम पर छापा मारा था। इस दौरान गोदाम में एक सौ कुंतल धान मिला था, जो बिना मंडी शुल्क चुकाए जमा किया गया था। इसके बाद इस मामले की रिपोर्ट मंडी के अधिकारियों ने एसडीएम को सौंपी थी। मंडी समिति के सचिव कुलदीप नौटियाल के मुताबिक अब एसडीएम के आदेश पर मंडी के अधिकारियों ने व्यापारी पर जुर्माना लगाते हुए उससे मंडी शुल्क वसूला है। कार्रवाई करने वाली टीम में इंस्पेक्टर गौरव चौधरी, राजीव, भगत सिंह, विनय सैनी, रीना चौहान आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें