फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीआरपीएफ काफिले पर हमले में पाकिस्तान की भूमिका: कर्णवाल

विज्ञापन
विज्ञापन
ब्यूरो/अमर उजाला, रुड़की
विज्ञापन

झबरेड़ा विधायक देशराज कर्णवाला का कहना है कि पुलवामा में सीआरपीएफ के जवानों का निर्मम हत्याकांड हुआ है। इसमें आतंकवादियों के साथ पाकिस्तान की भूमिका स्पष्ट रूप से उजागर होती है। हमारे अमर शहीद जवानों की शहादत पर पूरा देश शोकाकुल है। विधायक ने कहा कि वह देश के लोगों की भावना को अभिव्यक्त करने के लिए अपने साथियों के साथ बाघा बॉर्डर गए थे।
विज्ञापन

रविवार को सिविल लाइंस स्थित कैंप कार्यालय पर प्रेसवार्ता के दौरान विधायक देशराज कर्णवाल ने कहा कि वह पहले जलियांवाला बाग, स्वर्ण मंदिर और इसके बाद बाघा बॉर्डर पहुंचे। यहां शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित की। उनके साथ बाघा बॉर्डर पर सतीश शर्मा, मनोज चौधरी, जितेंद्र सैनी, रोहित चौहान, सुमित चौधरी, मांगेराम, अमित समेत 21 लोग गए थे। इस दौरान उन्होंने कहा कि विधानसभा में विपक्षी कांग्रेस सदस्यों ने सदन नहीं चलने दिया। लिहाजा मजबूर होकर उन्हें अपने साथी विधायक कुंवर प्रणव सिंह चैंपियन, विधायक संजय गुप्ता के साथ नेता प्रतिपक्ष इंदिरा हृदयेश के कार्यालय के समक्ष धरने पर बैठना पड़ा था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें