फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

देवपाल हत्याकांड मामले में चार्जशीट दाखिल

विज्ञापन
विज्ञापन
देवपाल हत्याकांड मामले में चार्जशीट दाखिल
विज्ञापन

रुड़की। रामनगर कोर्ट परिसर में हुई कुख्यात देवपाल राणा की हत्या के मामले में जांच अधिकारी की ओर से चार्जशीट दाखिल कर दी गई है। चार्ज शीट में रुड़की और देहरादून से पकड़े गए तीन शूटरों के अलावा नानौता के ब्लाक प्रमुख पति ऋषिपाल भी शामिल है।
विज्ञापन

विगत 20 नवंबर को रुड़की जेल में बंद कुख्यात देवपाल राणा की शूटरों ने उस समय गोली मारकर हत्या कर दी थी जब उसे रामनगर कोर्ट रुड़की में पेशी पर लाया गया था। इस दौरान पुलिस ने अजय और मोहित निवासी जींद, हरियाणा को मौके से गिरफ्तार किया था, जबकि तीसरे शूटर विकास को देहरादून से गिरफ्तार किया गया था। मामले में नानौता के ब्लाक प्रमुख पति ऋषिपाल राणा का नाम भी सामने आया था। जिसने हाल ही में देहरादून कोर्ट में आत्मसमर्पण किया है। इस मामले की जांच कर रहे कोटद्वार कोतवाली प्रभारी उत्तम सिंह जिमीवाल ने बताया कि हत्याकांड की कोर्ट में चार्जशीट दाखिल कर दी गई है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें