फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Roorkee News: मुर्गी फार्म से 90 बोरे चिकन फीड चोरी

विज्ञापन
विज्ञापन
एक महिला सहायता समूह की ओर से संचालित मुर्गी फार्म हाउस से 90 बोरे चिकन फीड चोरी कर लिया गया। पीड़ित महिलाओं ने पुलिस को तहरीर देकर न्याय की गुहार लगाई है।
विज्ञापन




मंगलौर कोतवाली क्षेत्र के ठसका गांव में ही किराए पर भूमि लेकर लक्ष्मी महिला सहायता समूह मुर्गी फार्म चलाया रहा है। शुक्रवार को समूह की सचिव रेखा रानी के नेतृत्व में समूह की सदस्य सविता, मीनाक्षी, पूजा, मोहिनी, अजिता, प्रियंका व प्रीति मंगलौर कोतवाली पहुंची। पुलिस को तहरीर देकर बताया कि बृहस्पतिवार शाम करीब पांच बजे फार्म पर काम करने वाले मजदूर घर आ गए थे।



फार्म पर 90 बोरे चिकन फीड के रखे हुए थे। शुक्रवार सुबह जब समूह की महिलाएं फार्म पर पहुंचीं तो वहां पर रखे चिकन फीड के 90 बोरे गायब मिले। समूह की महिलाओं ने पुलिस से कार्रवाई की मांग की। कोतवाल अमरजीत सिंह ने बताया कि समूह की महिलाओं की तहरीर मिली है। जांच कर कार्रवाई की जाएंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें