फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डेलीगेट्स के 370 पदों पर आए 861 आवेदन

विज्ञापन
लक्सर गन्ना विकास समिति में नामांकन पत्र जमा करने के लिए उमड़ी दावेदारों की भीड़ - फोटो : ROORKEE
विज्ञापन
सहकारी गन्ना विकास समिति के चुनाव में पहले दिन डेलीगेट्स के 370 पदों के सापेक्ष 861 किसानों ने नामांकन पत्र खरीदे जबकि 192 किसानों ने अपने नामांकन पत्र जमा भी करा दिए। नामांकन पत्रों की बिक्री और जमा करने के लिए किसानों के पास आज का दिन भी है। वहीं, अंतिम मतदाता सूची से नाम गायब होने पर कई दावेदार नामांकन नहीं कर सके। ऐसे कई किसानों ने अधिकारियों और कर्मचारियों पर लापरवाही का आरोप लगाकर समिति परिसर में हंगामा किया।
विज्ञापन

लक्सर सहकारी गन्ना विकास समिति में शुक्रवार और शनिवार को आपत्तियों पर सुनवाई के बाद रविवार को अंतिम मतदाता सूची जारी कर दी गई थी। सोमवार को नामांकन प्रक्रिया का कार्य शुरू होना था, लेकिन कई किसानों को उस समय झटका लगा, जब अंतिम सूची में उनके नाम नहीं थे। इससे नाराज किसानों ने समिति परिसर में जमकर हंगामा किया। उनका कहना था कि अनंतिम सूची में उनके नाम थे, लेकिन अंतिम सूची से नाम गायब कर दिए गए, जो गलत है।
हंगामा करने वालों बाकरपुर, खानपुर, अलावलपुर आदि गांवों के कई किसान शामिल थे। उधर, मुख्य चुनाव अधिकारी विकेश कुमार यादव का कहना है आपत्तियों पर सुनवाई के बाद जांच कर अंतिम सूची जारी की गई है। जिनके नाम सूची से हटाए गए हैं, उन पर गन्ना समिति का पुराना कर्ज या हिस्सा बकाया है। उन्होंने बताया कि पहले दिन 370 पदों के लिए 861 नामांकन पत्रों की बिक्री हुई। मंगलवार को भी नामांकन पत्रों की बिक्री और नामांकन पत्र जमा किए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें