ब्यूरो/अमर उजाला, रुड़की/नारसन। दिल्ली से टिकट जारी होने पर भाजपा प्रत्याशी डॉ. रमेश पोखरियाल निशंक का नारसन बॉर्डर पर पहुुंचने पर कार्यकर्ताओं ने जोरदार स्वागत किया। इस दौरान भाजपा के कई विधायक भी मौजूद रहे। यहां से निशंक ने खुली जीप में मंगलौर, रुड़की होते हुए हरिद्वार तक रोड शो निकाला। कार्यकर्ताओं ने जगह-जगह उनका स्वागत किया।
दिल्ली से लौटते समय भाजपा प्रत्याशी डॉ. निशंक का भाजपा विधायकों एवं कार्यकर्ताओं ने नारसन बार्डर पर फूल मालाओं से स्वागत किया। डॉ. निशंक ने मोदी को फिर से प्रधानमंत्री बनाने के लिए उन्हें और अन्य सीटों पर भाजपा प्रत्याशियों को भारी मतों से जीत दिलाने की अपील की। विधायक प्रदीप बत्रा ने कहा कि भाजपा इस बार 400 का आंकड़ा भी पार करेगी और डॉ. निशंक भारी वोटों से विजय रहेंगे। विधायक संजय गुप्ता ने कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी पर विवादित टिप्पणी की। कहा कि जिसे यह तक नहीं मालूम कि गुड़ खेत मे लगता है या कोल्हू में बनता है, वो देश को कैसे संभालेगा। विधायक सुरेश राठौर ने कहा कि कांग्रेस को इस बार बची हुई कुछ सीटों से भी हाथ धोना पड़ेगा। विधायक स्वामी यतीश्वरानंद ने कहा कि कांग्रेस पार्टी किसी को भी प्रत्याशी बनाए, लेकिन हर हाल में भाजपा प्रत्याशी की ही जीत होगी। विधायक देशराज कर्णवाल ने कहा कि डा. निशंक ने पांच सालों में विकास के नए आयाम स्थापित किए हैं। लक्सर नगर पालिका चेयरमैन अंबरीष गर्ग ने कहा कि जनता भाजपा प्रत्याशी को भारी मतों से विजयी बनाएगी। इस दौरान निशंक ने मंगलौर से रुड़की होते हुए हरिद्वार तक खुली जीप में रोड शो निकाला। कार्यकर्ताओं ने जगह-जगह उनका स्वागत किया। इस मौके पर जिलाध्यक्ष जयपाल सिंह चौहान, लोकसभा संयोजक अश्वनी कौशिक, सागर गोयल, सांसद प्रतिनिधि अमन त्यागी, डा. अनिल शर्मा, कुंवर नागेश्वर, अरविंद कश्यप, ऋषिपाल बालियान, विकास पाल, नरेश शर्मा, शोभाराम प्रजापति, डॉ. टेकवल्लभ, प्रदीप त्यागी, डा. योगेंद्र नाथ शर्मा अरुण, आदेश सैनी, टेकवल्लभ आदि मौजूद रहे। मंगलौर में स्वागत करने वालों में जमीर हसन अंसारी, डॉ. मधु सिंह, मास्टर नागेंद्र सिंह, अनीस अहमद, वीरेंद्र भारद्वाज, ऋषि पाल बालियान आदि शामिल थे।
अधिवक्ताओं और व्यापारियों ने किया स्वागत
रुड़की। भाजपा प्रत्याशी डा. रमेश पोखरियाल निशंक का रुड़की पहुंचने पर भाजपा नेता नवीन कुमार जैन एडवोकेट एवं रुड़की एडवोकेट्स एसोसिएशन अध्यक्ष लिल्लू सिंह व सचिव राहुल चौधरी ने फूल-मालाएं पहनाकर स्वागत किया। स्वागत करने वाले अधिवक्ता विनोद शर्मा, सुनील कुमार गोयल, अनिरुद्ध गुप्ता, अमरदीप सैनी, दीपक गुप्ता, सुरेश माहेश्वरी, नरेश पुंडीर, ज्ञानसिंह, नीरज चौहान, अनूप सिंह, राजेंद्र शर्मा, संदीप यादव, अनित चौधरी आदि ने स्वागत किया। वहीं प्रांतीय उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल की ओर से सिविल लाइंस में भाजपा प्रत्याशी का स्वागत किया गया। इस अवसर पर रुड़की मंडल अध्यक्ष अरविंद कश्यप, प्रवीण मेहंदीरत्ता, सौरभ गोयल, अजय सिंघल, अजय गुलाटी, गगन आहुजा, सरदार सुरजीत सिंह चंदोक आदि मौजूद रहे।