फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रुड़की में मुद्रा लोन नहीं है आसान

विज्ञापन
विज्ञापन
रुड़की। प्रधानमंत्री की बहुप्रचारित मुद्रा लोन योजना इस रुड़की शहर में महज एक घोषणा बनकर रह गई है। इस योजना को लेकर बैंकों का नजरिया बेहद चौंकाने वाला है। अधिकांश बैंक टालमटोल कर रहे हैं तो कई बैंक तो सीधे ही इंकार कर रहे हैं। कई बैंक लोन को लेकर अनुभव, बैलेंस शीट, फर्म रजिस्ट्रेशन, पैन कार्ड, खाता आदि की औपचारिकताएं बता रहे हैं तो कहीं बिना गारंटर बात ही नहीं की जा रही है। अमर उजाला की टीम ने शहर के कई बैकों में मुद्रा लोन को लेकर पड़ताल की तो पता चला कि मुद्रा लोन लेना नाको चने चबाना जैसा है।
विज्ञापन

पंजाब एंड सिंध बैंक: जहां खाता है वहीं बात करो
-बृहस्पतिवार को हमारी टीम ने पंजाब एंड सिंध बैंक के प्रबंधक राकेश कुमार से मुलाकात की और कहा कि सर, मुद्रा लोन चाहिए। प्रबंधक का सवाल था कि किस लिए लोन चाहिए। हमने कहा कि बेकरी की दुकान के लिए। दुकान अपनी है या फिर रेंट पर है? हमने कहा कि रेंट पर है। तो बोले, तुम्हें लोन मिलना मुश्किल है। तुम्हारा पीएनबी और एचडीएफसी बैंक में खाता है तो वहीं जाकर संपर्क करो। मुद्रा लोन के लिए फर्म का रजिस्ट्रेशन, रेंट एग्रीमेंट, आधारकार्ड, पैन कार्ड, बैलेंस शीट अनिवार्य है।

यूनियन बैंक: 19 जून के बाद बात करना
-- यूनियन बैंक के प्रबंधक आशीष त्रिवेदी से हमने कहा कि साहब, कारोबार शुरू करने के लिए मुद्रा लोन चाहिए, लेकिन प्रबंधक साहब अपने काम में इतने मशगुल थे कि उन्होंने बात कर समय नष्ट करना वाजिब नहीं समझा और कहा कि इस संदर्भ में 19 जून के बाद आकर वार्ता करना। मुद्रा लोन के लिए उनके बैंक में खाता होना अनिवार्य है।
विज्ञापन


एसबीआई रामनगर: पहले काम का होमवर्क करो
-- रामनगर स्थित एसबीआई बैंक के प्रबंधक विश्व मोहन मिश्रा से मुद्रालोन की बात की तो बोले, जो काम शुरू करने जा रहे हो उसका कितना अनुभव है? हमारा जवाब था कि किसी भी काम को शुरू करने के बाद भी अनुभव होते-होते ही होता है। इस पर प्रबंधक मुद्रा लोन देने से हाथ खड़े करते हुए सलाह दी कि जिस काम को शुरू करने जा रहे है। पहले उस पर जाकर होमवर्क करो। फिर मुद्रा लोन को लेकर वार्ता करना।

आईसीआईएसीआई बैंक: लखनऊ से मिलती है अनुमति
-मालवीय चौक के समीप स्थित आईसीआईसीआई बैंक के प्रबंधक गौरव श्रीवास्तव ने मुद्रा लोन के सवाल पर पूछा कि क्या उनके बैंक में आपका खाता है? हमारा जवाब था कि नहीं। इस पर प्रबंधक का कहना था कि बैंक में खाता अनिवार्य है। वह भी कम से कम छह माह पुराना होना चाहिए। लोन फाइल पर लखनऊ फैसला होगा कि फाइल पर कितना लोन दिया जा सकता है।

उत्तराखंड राज्य सहकारी बैंक:मुद्रा लोन की कोई व्यवस्था नहीं
-- उत्तराखंड राज्य सहकारी बैंक के प्रबंधक रमेश चंद ने तो साफ ही कह दिया कि उनके बैंक में तो मुद्रा लोन की व्यवस्था है ही नहीं।

क्या है मुद्रा लोन-
प्रधानमंत्री ने स्वरोजगार को बढ़ावा देने के लिए मुद्रा लोन योजना शुरू की थी। इसमें पचार हजार तक के लोन को शिुश, पचास से पांच लाख तक के लोन को किशोर तथा पांच लाख से दस लाख तक तरुण लोन दिया जाता है। खासा बात है कि दस लाख तक के लोन में गारंटर की आवश्यकता नहीं होती है।
विज्ञापन

--------------------------
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें