फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रोडवेज संयुक्त मोर्चा आज करेगा कार्य बहिष्कार

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
रुड़की।
मांगे पूरी नहीं होने से नाराज उत्तराखंड रोडवेज संयुक्त मोर्चा बुधवार को कार्य बहिष्कार करेगा। यूनियन डिपो के एआरएम व पूर्व एसएसआई पर अनुशासनात्मक कार्रवाई समेत अन्य मांगे कर रहा है।
विज्ञापन

रोडवेज कर्मचारी संगठनों और डिपो के अधिकारियों के बीच कई माह से गतिरोध चल रहा है। यूनियन का कहना है कि डिपो के अधिकारियों ने जानबूझकर 90 प्रतिशत कर्मचारियों के खिलाफ प्रतिकूल प्रविष्टि की है। नाराज कर्मचारियों ने इसे उत्पीड़नात्मक कार्रवाई बताया। पिछले माह डिपो की चारों कर्मचारी यूनियनों ने मिलकर उत्तराखंड रोडवेज संयुक्त कर्मचारी मोर्चा का गठन कर कार्य बहिष्कार किया था। बाद में देहरादून मंडलीय प्रबंधक पवन मेहरा वार्ता के लिए रुड़की डिपो पहुंचे। तब यूनियन ने डिपो के एजीएम व एसएसआई के निलंबन समेत अन्य मांगे की थी। पदाधिकारियों के तेवर देखकर तब डिपो की एसएसआई अमिता सैनी का तबादला कर दिया गया था। आरएम ने बाकी मांगों के जल्द पूरी करने का आश्वासन दिया था। अब मोर्चा के पदाधिकारी एजीएम के खिलाफ कार्रवाई करने और तबादले की मांग कर रहे हैं। वहीं पूर्व एसएसआई के खिलाफ भी कार्रवाई की मांग पर अड़े हैं। मोर्चा के नेता उदयवीर चौधरी का कहना है कि आरएम ने आश्वासन के बाद भी कोई मांग पूरी नहीं हुई है। तय किया गया कि बुधवार को संयुक्त मोर्चा मांगों को लेकर कार्य बहिष्कार करेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें