फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हरिद्वार में स्नान, रुड़की में जाम

विज्ञापन
विज्ञापन
रुड़की। बुद्ध पूर्णिमा के स्नान से एक दिन पहले हरिद्वार दिल्ली हाईवे पर पूरे दिन श्रद्धालुओं का रेला दिखा। भले ही हरिद्वार में स्नान हो, लेकिन जाम पूरे दिन रुड़की के लोगों नेे झेला। रविवार को दिल्ली-हरिद्वार हाईवे पर मंगलौर से लेकर कोर कॉलेज तक बार-बार जाम लगता रहा। दिल्ली से आने वाले बहुत से वाहन चालकों ने जल्दी पहुंचने के चक्कर में शहर के अंदर के रास्तों का रुख किया जिससे बाजारों में भी जाम लगना शुरू हो गया। पूरे दिन बार-बार जाम लगता और खुलता रहा।
विज्ञापन

सोमवार को बुद्ध पूर्णिमा का स्नान है। स्नान से एक दिन पहले रविवार का अवकाश पड़ गया। लगातार दो दिनों का अवकाश होने के कारण बुद्ध पूर्णिमा के स्नान से एक दिन पहले रविवार को दिल्ली, मेरठ, हरियाणा, चंडीगढ़ समेत अन्य शहरों के श्रद्धालुओं ने हरिद्वार का रुख कर दिया। दिल्ली-हरिद्वार हाईवे पर आम दिनों की अपेक्षा कई गुना ज्यादा वाहन सड़कों पर नजर आए। सड़कों पर वाहनों के लोड बढ़ने से सुबह से लेकर रात तक बार-बार जाम लगता रहा। जाम की स्थिति मंगलौर से लेकर कोर कॉलेज तक रही। दिल्ली से हरिद्वार जा रहे कई वाहनों ने जल्दी पहुंचने की होड़ में शहर के अंदर की सड़कों पर अपने वाहन घुमा दिए। इसके चलते बाजारों में भी जाम लगने लगा। सुबह से लेकर बार-बार जाम खुलने और लगने की स्थिति बनी रही। विशेष पर्वों में हरिद्वार में स्नान पड़ने पर दिल्ली-हरिद्वार हाईवे पर जाम लगना आम बात हो गई है। निर्माणाधीन मंगलौर बाईपास में कछुआ रफ्तार से काम हो रहा है। विभागों की अनदेखी के कारण लोगों को परेशानी उठानी पड़ रही है। जब तक मंगलौर बाईपास नहीं बन जाता है। हालात ऐसे ही रहेंगे। रविवार को एक बार फिर रुड़की को जाम से हलकान होना पड़ा।
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें