फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पीएम ने दूर की छात्रों की टेंशन

विज्ञापन
विज्ञापन
रुड़की/झबरेड़ा। शुक्रवार का दिन छात्रों के लिए खास रहा, क्योंकि पीएम मोदी छात्रों को परीक्षा में होने वाले तनाव से बचने के लिए टिप्स दे रहे थे। छात्र उनकी बातों को ध्यान से सुन रहे थे और टीवी पर आंखें गड़ाए थे। इस दौरान शहर से लेकर देहात तक स्कूलों में प्रधानमंत्री का प्रसारण छात्र-छात्राओं को दिखाया गया। प्रधानमंत्री ने बच्चों के साथ परीक्षा तनाव को लेकर परीक्षा देने की सलाह दी।
विज्ञापन

पिछले दिनों शिक्षा विभाग ने स्कूलों को आदेश जारी किए थे कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 16 फरवरी को छात्र-छात्राओं के साथ परीक्षा के तनाव को लेकर चर्चा करेंगे। इसके चलते कक्षा नौ और उसके ऊपर की कक्षाओं के छात्र-छात्रा मेल आईडी पर प्रश्न अपलोड कर प्रधानमंत्री के सामने अपनी शंका रख सकते थे। शुक्रवार को प्रधानमंत्री का प्रसारण दूरदर्शन पर दिखाया गया। इस दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने छात्र-छात्राओं की शंकाओं को दूर किया। जीआईसी रुड़की में छात्र-छात्राओं को प्रधानमंत्री का प्रसारण दिखाया गया। इस दौरान प्रधानमंत्री ने कहा कि परीक्षा देने वाले बच्चे मेहनत के साथ तैयारी करें। परीक्षा के दिनों में अक्सर छात्र-छात्राएं तनाव में आ जाते है, लेकिन दैनिक दिनचर्या के अनुसार अपने काम करते रहे। इसके छात्र-छात्राओं को तनाव में नहीं आना चाहिए। इस दौरान खंड शिक्षा अधिकारी श्रीकांत पुरोहित, प्रभारी प्रधानाचार्य राम शंकर सिंह, इस्तखार अहमद, रविकांत सक्सेना, राम कुमार वर्मा, अजय कुमार, केपी चौहान, रविंद्र सिंह चौहान, सुरेंद्र, सतेंद्र कुमार, धर्मपाल, दुर्गेश, श्यामवीर राठी एवं रेखा रावत आदि लोग मौजूद रहे। इसके साथ ही झबरेड़ा के क्षेत्र के राजकीय कन्या इंटर कॉलेज में भी छात्र-छात्राओं का प्रसारण दिखाया गया। इसके बाद इंटर कालेज में इसको लेकर परिचर्चा भी की गई। इस दौरान प्रधानाचार्य पूनम शर्मा पूजा, कोमल, मनोज आदि शिक्षक-शिक्षका मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें