फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खतरे के निशान पर सोलानी, गंगा का भी जलस्तर बढ़ा

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

लक्सर/खानपुर। लगातार बारिश से गंगा, सोलानी और बरसाती नदियों का जलस्तर बढ़ने से लोगों की परेशानी बढ़ गई है। हजारों बीघा हेक्टेयर भूमि जलमग्न होने से किसानों के सामने चारे का संकट खड़ा हो गया है। देहात के कई गांवों के संपर्क मार्ग जलमग्न होने से लोग घरों में कैद हो गए हैं। जबकि नदी किनारे बसे गांवों में भूमि कटाव का खतरा मंडराने से ग्रामीण सहमे हुए हैं। बुग्गावाला में धूलिया नदी किनारे रहने वाले एक ग्रामीण के घर में पानी घुसने से प्रशासनिक टीम ने मुआयना कर पीड़ित से घर खाली करवाकर सुरक्षित स्थान पर पहुंचाया। गंगा खतरे के निशान के करीब पहुंचने से कुआंखेड़ा, मथाना, मोहम्मदपुर बुजुर्ग, लादपुर मखियाली, हस्तमोली, शाहपुर, मदारपुर, शेरपुर बेला, दाबकी खेड़ा, जोगावाला, कलसिया, डुमनपुरी आदि गांवों के ग्रामीणों की रातों की नींद गायब हो गई हैं। एसडीएम कौस्तुब मिश्र ने बताया कि ग्रामीणों को अलर्ट कर दिया है। बाढ़ राहत चौकियों पर तैनात कर्मचारियों को सतर्क कर दिया है।
सोलानी नदी का जलस्तर बढ़ने से कुआंखेड़ा, मथाना, मोहम्मदपुर बुजुर्ग, लादपुर, दाबकी खेड़ा गांव के निकट से राजपुरा, मदारपुर, हस्तमोली, शाहपुर, गोवर्धनपुर, प्रहलादपुर, अब्दीपुर, धर्मपुर, ब्राह्मणवाला, तुगलपुर, खानपुर आदि गांव के ग्रामीणों की हजारों हेक्टेअर कृषि भूमि पर पानी फैल गया है। किसान मंगपाल शर्मा, इलम चंद शर्मा, सुभाष, कुशलपाल, रमन, सुशील चौधरी आदि का कहना है कि यदि और बारिश हुई तो उनकी फसल पूरी तरह बर्बाद हो जाएगी।
विज्ञापन

गंगा का जलस्तर बढ़ने से सिकंदरपुर, रोहलकी, अब्दीपुर, मदारपुर, आलमपुरा, सहीपुर, हस्तमोली, मोहम्मदपुर बुजुर्ग, मथाना, ढाढेकी, कुआंखेड़ा, डोसनी, रजबपुर, मुबारिकपुर, मखयाली, लादपुर समेत दो दर्जन से अधिक गांव में अलर्ट जारी कर दिया है। लक्सर के रायसी, भिक्कमपुर और खानपुर के गोवर्धनपुर, माड़ाबेला में बाढ़ राहत चौकियों पर राजस्व, स्वास्थ्य, आंगनबाड़ी, पशुधन, ग्राम्य विकास विभाग के कर्मचारी तैनात हैं। तहसीलदार गोपाल सिंह ने बताया कि तटीय इलाकों के ग्रामीणों को सतर्क रहने को कहा गया है।
विज्ञापन

उधर बुग्गावाला में बरसाती नदी मोहंड रो, चिल्लावाली, धूलिया, रायघटी व सोलानी के उफान पर आने से ग्रामीणों की सांसे अटकी हुई हैं। नदियों का हाल जानने के लिए ग्रामीण एक-दूसरे गांव के ग्रामीणों को फोन कर जानकारी जुटाते रहे। क्षेत्र की पांच हजार कृषि भूमि जलमग्न होने से तहसीलदार अबरार हुसैन ने टीम के साथ कई गांवों का मुआयना कर नदियों की स्थित का जायजा लिया। इस दौरान बुग्गावाला में धूलिया नदी के किनारे बसे ग्रामीण दयानंद के घर में पानी घुस गया। प्रशासन की टीम ने पीड़ित से घर खाली करवा कर उसे सुरक्षित स्थान पहुंचाया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें