फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Roorkee News: 10 लाख के लोन का झांसा देकर 81 हजार हड़पे

विज्ञापन
विज्ञापन
10 लाख का लोन पास होने के नाम पर एक ग्रामीण से फाइनेंस कंपनी का लोन एजेंट बताकर 81 हजार से अधिक की धोखाधड़ी कर ली गई। पुलिस ने नामजद आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन




ठसका निवासी रवींद्र ने पुलिस को बताया कि 13 जुलाई को उसको काॅल आई। फोन करने वाले ने अपने आपको फाइनेंस कंपनी का लोन एजेंट महेंद्र सिंह परिहार बताते हुए कहा कि उसका 10 लाख का लोन स्वीकार हो गया है। इसके लिए फाइल चार्ज के रूप में 1800 रुपये देने होंगे। विश्वास कर बताई गई धनराशि को ट्रांसफर कर दिया गया। इसके बाद आरोपी ने अलग-अलग बहाना बताकर उससे 81498 रुपये ट्रांसफर करा लिए और बाद में फोन उठाना बंद कर दिया। कोतवाली प्रभारी शांति कुमार गंगवार ने बताया कि तहरीर के आधार पर आरोपी महेंद्र सिंह परिहार के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें