किसान से साइबर ठग ने मामा बनकर व्हाट्सएप काल कर 84999 रुपये ठग लिए। पुलिस ने अज्ञात पर मुकदमा दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। मंगलौर कोतवाली क्षेत्र के बिझौली गांव निवासी शौकीन ने पुलिस को बताया कि वह पेशे से किसान है। 30 मई को किसी ने उसको मामा बताकर व्हाट्सएप काल की और कहा कि उसे पांच हजार की सख्त जरूरत है। उसके नंबर से लेनदेन नहीं हो रहा है। इसके बाद उसने अपने खाते से पांच हजार रुपये ट्रांसफर कर दिए। थोड़ी देर बाद उसे फिर से काॅल आई और साइबर ठग ने उसे बातों में उलझाकर 84,999 रुपये ट्रांसफर करा लिए। बाद में मामा से मुलाकात हुई तो उसने फोन करने से इन्कार कर दिया। कोतवाली प्रभारी शांति कुमार गंगवार ने बताया कि तहरीर के आधार पर अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया है। संवाद