फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लॉकडाउन के उल्लंघन पर 79 लोगों का चालान

विज्ञापन
विज्ञापन
रुड़की। लॉकडाउन के नियमों का उल्लंघन करने पर पुलिस ने लोगों की जमकर क्लास ली। इस दौरान पुलिस ने बिना मास्क के घूमने वालों और शारीरिक दूरी का पालन न करने वाले 79 लोगों का चालान किया। साथ ही दोबारा पकड़े जाने पर कड़ी कार्रवाई की चेतावनी भी दी।
विज्ञापन

शहर में रोजाना कोरोना के मरीजों की संख्या में इजाफा हो रहा है। बावजूद इसके लोग शहर में बिना मास्क के घूम रहे हैं। साथ ही शारीरिक दूरी का भी पालन नहीं कर रहे हैं। मंगलवार को सिविल लाइंस कोतवाली पुलिस ने क्षेत्र में अभियान चलाया। इस दौरान पुलिस ने बिना मास्क लगाकर घूमने वाले 42 लोगों के चालान किये। साथ ही दुकान पर भीड़ लगाने वाले दुकानदारों को जमकर फटकार भी लगाई। वहीं, गंगनहर कोतवाली पुलिस ने भी क्षेत्र में अभियान चलाया। यहां भी पुलिस ने बिना मास्क लगाकर घूमने वाले 26 लोगों का चालान कर जुर्माना वसूला। साथी ही शारीरिक दूरी का पालन न करने वाले एक दुकानदार का भी चालान किया। इसके अलावा हाईवे के किनारे बेतरतीब खड़े वाहनों के खिलाफ कार्रवाई की। इस दौरान पुलिस ने 10 वाहनों के चालान किये। कोतवाली प्रभारी मनोज मैनवाल ने बताया कि क्षेत्र में अभियान जारी रहेगा। अगर कोई बिना मास्क लगाए मिलता है तो कार्रवाई की जाएगी। वहीं, भगवानपुर के थानाध्यक्ष संजीव थपलियाल ने बताया कि मंगलवार को चलाए गए अभियान के अंतर्गत मास्क नहीं लगाने वाले 37 लोगों के चालान किए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें