फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मंजूरी के बाद भी सॉफ्ट लोन का इंतजार

विज्ञापन
विज्ञापन
ब्यूरो/अमर उजाला, रुड़की
विज्ञापन

कैबिनेट बैठक में अनुमति मिलने के बाद भी किसान सॉफ्ट लोन का इंतजार कर रहे हैं ताकि उनका पिछले सत्र का गन्ने का बकाया भुगतान हो सके। बताया जा रहा है कि अभी तक सॉफ्ट लोन का शासनादेश जारी नहीं हो पाया है। लिहाजा किसानों का भुगतान मिलने में कुछ और समय लगने की उम्मीद है। जिले की तीनों निजी शुगर मिलों पर पिछले पेराई सत्र का करीब दो सौ करोड़ रुपये बकाया है।
विज्ञापन

बीते दिनों शुगर मिलें आर्थिक स्थिति का हवाला देते हुए भुगतान करने से हाथ खड़े कर चुकी थीं। स्थिति को देखते हुए प्रदेश सरकार ने शुगर मिलों को सॉफ्ट लोन देने का फैसला लिया था। करीब दस दिन पूर्व कैबिनेट ने तीनों शुगर मिलों को करीब 150 करोड़ सॉफ्ट लोन देने की स्वीकृति दी थी। इसकी प्रक्रिया जारी है। बताया जा रहा है कि बुधवार या बृहस्पतिवार तक इसका शासनादेश जारी हो जाएगा। इसके बाद बैंक आदि की प्रक्रिया पूरी होनी है। बताया जा रहा है कि इस प्रक्रिया में कुछ और दिन लगने की उम्मीद है। इसके बाद ही किसानों को उनका भुगतान मिल पाएगा। वहीं, इकबालपुर शुगर मिल से जुड़े किसानों को सॉफ्ट लोन पास होने के बाद भी पूरा भुगतान नहीं मिल पाएगा। क्योंकि, इकबालपुर शुगर मिल को पूरा भुगतान करने लायक लोन मिलने की उम्मीद नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें