फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दो सड़क निर्माण को मिली शासन से मंजूरी

विज्ञापन
विज्ञापन
ब्यूरो/अमर उजाला, मंगलौर
विज्ञापन

शासन की ओर से दो किलोमीटर लंबे टांडा भनेड़ा बाईपास के निर्माण को मंजूरी दे दी गई है। इसके अलावा मन्ना खेड़ी लहबोली मार्ग के निर्माण की मंजूरी भी शासन ने दे दी है। विधायक काजी निजामुद्दीन ने इन मार्गों के निर्माण का प्रस्ताव शासन को भेजा था।
विज्ञापन

लंढौरा रोड स्थित पेट्रोल पंप के सामने जा रहे गाधारोना रोड पर सड़क निर्माण को शासन की मंजूरी मिल गई है। करीब दो किमी लंबे इस मार्ग पर अभी तक खड़ंजा बिछा हुआ है। इसे टांडा भनेड़ा बाईपास का नाम दिया गया है। इसके लिए शासन की ओर से एक करोड़ 20 लाख 20 हजार की धनराशि मंजूर की गई है। इसके साथ ही नेशनल हाईवे 58 से मन्ना खेड़ी लहबोली मार्ग के पुनर्निर्माण को भी मंजूरी मिली है। करीब सवा तीन किमी लंबे इस मार्ग के लिए 49 लाख 60 हजार रुपये स्वीकृत किए गए है। शासन में संयुक्त सचिव एसएस डोलिया ने इस संबंध में आदेश जारी कर दिए हैं। स्थानीय विधायक काजी निजामुद्दीन ने बताया है कि उन्होंने इन मार्गों के निर्माण के प्रस्ताव शासन को भेजे थे, जिन्हें स्वीकृत कर दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें