रुड़की। नवनियुक्त एएसडीएम आईएएस नरेंद्र सिंह भंडारी पर गलत व्यवहार करने का आरोप लगाकर भाजयुमो पदाधिकारियों ने ज्वाइंट मजिस्ट्रेट से मिलकर विरोध जताया। जेएम ने कार्यकर्ताओं को बमुश्किल समझा बुझाकर शांत किया।
मंगलवार को भारतीय जनता पार्टी युवा मोर्चा के कार्यकर्ताओं ने जिला अध्यक्ष सागर गोयल के नेतृत्व में ज्वाइंट मजिस्ट्रेट नितिका खंडेलवाल से मुलाकात की। इस दौरान जिला अध्यक्ष सागर गोयल ने ज्वाइंट मजिस्ट्रेट को बताया कि अपर उपजिला अधिकारी नरेंद्र सिंह भंडारी ने भाजयुमो लंढौरा के मंडल अध्यक्ष रजत गौतम से गलत व्यवहार किया । गोयल ने ज्वाइंट मजिस्ट्रेट को बताया कि पार्टी के कार्यकर्ता रजत गौतम ने किसी मामले की जानकारी के लिए एएसडीएमको फोन किया था। अपरउपजिला अधिकारी नरेंद्र भंडारी ने उनके साथ गलत तरीके से बात करते हुए उनका फोन काट दिया। भाजयुमो कार्यकर्ताओं ने इसका विरोध जताया। ज्वाइंट मजिस्ट्रेट नितिका खंडेलवाल ने कहा कि फोन पर अक्सर पहचान नहीं हो पाती। अधिकारी जनता की सेवा के लिए ही तैनात किए गए हैं। इस दौरान मुलाकात करने वाले कार्यकर्ताओं में रजत गौतम, शिवम अग्रवाल, अजय प्रताप सैनी, विकास पाल, शोभित गुप्ता, संजय कश्यप, कमल सैनी ,सचिन गुर्जर, नितिन चौहान ,शैलेंद्र पवार, अमित रोड, तनुज राठी, राकेश उपाध्याय, श्यामभारद्वाज, भंवर सिंह, प्रद्युमन चौधरी, सुबोध त्यागी आदि कार्यकर्ता उपस्थित रहे।