फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तीन ब्लाकों में 6409 उम्मीदवाराें ने किया नामांकन

Sat, 05 Dec 2015 12:00 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला/रुड़की
विज्ञापन
विज्ञापन
क्षेत्र के रुड़की, भगवानपुर और लक्सर ब्लॉक नामांकन के अंतिम दिन कुल 6409 उम्मीदवाराें ने नामांकन कर चुनावी मैदान में दावेदारी पेश की है। जिसमें प्रधान पद के लिए तीनों ब्लाकों में 1404,  क्षेत्र पंचायत सदस्य के पदों पर 1284 और ग्राम पंचायत सदस्य के पदों पर 3721 उम्मीदवार शामिल रहे। जबकि नारसन और खानपुर ब्लॉक में देर रात तक कुल उम्मीदवाराें का आंकड़ा जुटाया जा रहा था। आज से आवेदनों की जांच का काम शुरू हो जाएगा। जबकि दस दिसंबर को नाम वापसी हो सकेगी।
विज्ञापन


जिले की 308 ग्राम पंचायतों में चुनाव प्रक्रिया के तहत शुक्रवार को सभी ब्लाकों में नामांकन का काम पूरा कर लिया गया। ब्लाक विकास अधिकारियों से प्राप्त जानकारी के अनुसार रुड़की ब्लॉक में प्रधान पद के लिए 476, ग्राम पंचायत सदस्य के लिए 1197 और क्षेत्र पंचायत सदस्य के लिए 393 उम्मीदवाराें ने ब्लॉक परिसर में पहुंचकर नामांकन कराया। वहीं भगवानपुर ब्लॉक में सबसे अधिक 2538 उम्मीदवारों ने मैदान में ताल ठोकी।

इनमें ग्राम प्रधान पद के लिए 569, क्षेत्र पंचायत सदस्य के लिए 546 और ग्राम पंचायत सदस्य के लिए 1423 नामांकन दाखिल हुए। इसके अलावा लक्सर ब्लॉक में प्रधान पद के लिए 359, क्षेत्र पंचायत सदस्य के लिए 345 और ग्राम पंचायत सदस्य के लिए 1109 उम्मीदवारों ने नामांकन दाखिल कराए। वहीं खानपुर व नारसन ब्लॉक में देर रात तक नामांकन दाखिल कराए जाने का कार्य चला।
विज्ञापन


रुड़की, लक्सर और भगवानपुर ब्लॉक में ग्राम प्रधानों के मामले में सबसे ज्यादा 569 उम्मीदवार भगवानपुर ब्लॉक में रहे। इस दौरान ब्लॉक परिसराें में भारी गहमागहमी रही। समर्थकाें और दलबल के साथ पहुंचे रहे उम्मीदवारों ने नारों के साथ नामांकन दाखिल कराया। इस दौरान सुरक्षा व्यवस्था के लिए भारी पुलिस बल तैनात किया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें