फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नामांकन में ही चित्त हो गए 595 दावेदार

Wed, 09 Dec 2015 11:55 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, रुड़की
विज्ञापन
विज्ञापन
रुड़की। जिला पंचायत सदस्य के लिए नामांकन करने वाले 23 दावेदार चुनावी जंग में पहले ही चित्त हो गए हैं। वहीं जिले के छह ब्लाकों से प्रधान, ग्राम पंचायत सदस्य और क्षेत्र पंचायत सदस्य के कुल 572 प्रत्याशी मैदान से बाहर हो गए हैं। अब बृहस्पतिवार को नाम वापसी के बाद प्रत्याशियों की पूरी तस्वीर साफ हो सकेगी।
विज्ञापन


पंचायत चुनाव में पांच दिनों तक चली नामांकन पत्रों की जांच के बाद बुधवार को भी देर रात कार्य चलता रहा। कई नामांकन पत्र रद्द होने के बाद भी जनप्रतिनिधियों की ओर से देर शाम तक पैरवी होती रही, जिस कारण रात नौ बजे तक भी ब्लाकों में नामांकन की स्थिति स्पष्ट नहीं हो सकी। जिले के छह ब्लाक में निरस्त हुए 572 नामांकनों में से रुड़की ब्लाक में 71, लक्सर में 44, खानपुर में 15, भगवानपुर में 68, नारसन में 116 और बहादराबाद में 258 शामिल हैं।

सबसे पहले खानपुर ब्लाक में नामांकन की स्थिति स्पष्ट हुई। यहां निरस्त हुए 15 आवेदनों में से 11 मेंबर, दो प्रधान और दो बीडीसी शामिल हैं। वहीं रुड़की ब्लाक में 71 निरस्त आवेदनों में से 53 सदस्य, 11 प्रधान और सात बीडीसी शामिल हैं। लक्सर ब्लाक में कुल 44 नामांकन रद्द किए गए, जिसमें प्रधान पद के 11, क्षेत्र पंचायत सदस्य के पांच और ग्राम पंचायत सदस्य के 28 आवेदन शामिल हैं।
विज्ञापन


इसके अलावा नारसन ब्लाक में 116 आवेदन निरस्त किए गए हैं, जिसमें प्रधान के 16, ग्राम पंचायत सदस्य के 92 और क्षेत्र पंचायत सदस्य के आठ आवेदन शामिल हैं। वहीं बहादराबाद ब्लाक में निरस्त हुए 258 नामांकन में से ग्राम प्रधान के 70, ग्राम पंचायत सदस्य के 170 और क्षेत्र पंचायत सदस्य के 18 नामांकन शामिल हैं। इसके अलावा जिला पंचायत के कुल 850 नामांकनों में से 23 निरस्त होने के बाद अब मैदान में 827 उम्मीदवार रह गए हैं, हालांकि बृहस्पतिवार को नाम वापसी के बाद प्रत्याशियों की पूरी तस्वीर साफ हो सकेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें