फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सभी व्यवस्थाएं समय पर हों दुरुस्त

Wed, 09 Dec 2015 12:07 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, रुड़की
विज्ञापन
विज्ञापन
पिरान कलियर। प्रशासन ने कलियर में 14 दिसंबर से शुरू होने जा रहे सालाना उर्स की तैयारियों को लेकर कमर कस ली। ज्वाइंट मजिस्ट्रेट ने बतौर मेलाधिकारी मंगलवार को कलियर मेें अधिकारियों और लोगों की बैठक ली। मगर दरगाह से जुड़ी व्यवस्थाओं को अमलीजामा पहनाने वाले वक्फ बोर्ड के सीईओ बैठक से नदारद रहे। जेएम ने बैठक के बाद मेला क्षेत्र का निरीक्षण कर जरूरी निर्देश भी दिए।
विज्ञापन

पिरान कलियर में दरगाह साबिर पाक के 747वें सालाना उर्स का आगाज 14 दिसंबर को मेहंदी डोरी की रस्म के साथ होगा। मंगलवार को कलियर पहुंचे ज्वाइंट मजिस्ट्रेट मंगेश घिल्डियाल ने कहा कि सभी व्यवस्थाएं समय से दुरुस्त कर ली जाएं। उन्होंने नाले का निर्माण पांच दिन के भीतर पूरा करने का अल्टीमेटम भी  दिया। जनप्रतिनिधियों व गणमान्य लोगों ने जेएम समेत एएसडीएम मनीष कुमार, सीओ रुड़की कुलदीप असवाल को सुरक्षा व शांति व्यवस्था के लिए अपने सुझाव दिए।
मगर बैठक में दरगाह के मैनेजर बनाए गए एम जफर खान समेत वक्फ बोर्ड के सीईओ अहमद आदिल नदारद रहे। जिला पंचायत राज अधिकारी एम जफर खान को दो दिन पहले ही मैनेजर की जिम्मेदारी दी गई थी । उन्होंने बैठक के बाद शाम के समय दरगाह कार्यालय पहुंचकर चार्ज संभाला। बैठक में तहसीलदार गोपाल सिंह, नायब तहसीलदार सुदेश, थाना प्रभारी महेश जोशी, नगर पंचायत अधिकारी शाहिद, एसडीओ राहुल चानना आदि शामिल रहे।
विज्ञापन

----------
औपचारिक रूप से हटा अतिक्रमण
मेला क्षेत्र की व्यवस्थाओं के लिए ज्वाइंट मजिस्ट्रेट के निरीक्षण के बाद कुछ जगहों से अतिक्रमण हटवाया। देश विदेश से लाखों जायरीन उर्स में पहुंचते हैं। नहर पुल समेत आस पास की जगहों पर अभी भी सिंचाई विभाग की भूमि पर अवैध रूप से अतिक्रमण मेला की व्यवस्थाओं में दिक्कत पैदा करेगा। हालांकि प्रशासन का दावा है कि उर्स से पहले सभी अतिक्रमण हटा लिया जाएगा।

रेट लिस्ट लगवाना बड़ी चुनौती
 उर्स के दौरान होटल, ढाबों समेत पार्किंग, स्नान घरों और जूता चप्पल स्टॉल पर रेट लिस्ट लगवाना प्रशासन के लिए बड़ी चुनौती साबित होगा। अक्सर उर्स के दौरान इसी कारण जायरीनों के साथ मारपीट तक की नौबत आ जाती है। बैठक में ज्वाइंट मजिस्ट्रेट ने रेट लिस्ट सख्ती से लागू कराने के निर्देश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें