फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जन जागरुकता से ही कम होंगी आग की घटनाएं

विज्ञापन
विज्ञापन
ब्यूरो/अमर उजाला, रुड़की
विज्ञापन

सिविल लाइंस कोतवाली स्थित अग्निशमन कार्यालय में रविवार को अग्निशमन विभाग की ओर से अग्निशमन सेवा सप्ताह का शुभारंभ किया गया। इस दौरान आग से बचाव की जानकारी दी गई। साथ ही शहर में लोगों को आग के प्रति जागरूक करने के लिए रैली भी निकाली गई। साथ ही विभिन्न अग्निकांडों में शहीद हुए अग्निशमन विभाग के जवानों को श्रद्धांजलि दी गई।
इस दौरान एसपी देहात नवनीत सिंह ने कहा कि अग्निशमन विभाग के सिपाही विषम परिस्थितियों में आग बुझाने का काम करते हैं। साथ ही आपदा के समय से भी अपनी जान दांव पर लगाकर लोगों की रक्षा करते हैं। इस दौरान उन्होंने अग्निशमन विभाग के शहीद सिपाहियों के चित्र पर श्रद्धासुमन अर्पित किए। अग्निशमन अधिकारी अनिल कुमार ने बताया कि जन जागरुकता के कारण ही आग की घटनाओं में कमी लाई जा सकती है। कई बार लापरवाही के कारण भी आग लगने की घटनाएं हो जाती हैं। ऐसे में लोगों को अपने संस्थानों में अग्निशमन के आधुनिक संयंत्र लगाने चाहिए। इस दौरान अग्निशमन विभाग की ओर से सुबह 9.30 बजे रैली निकाली गई, जो सिविल लाइंस, बोट क्लब रोड, जादूगर रोड, तहसील, बस अड्डा होते हुए वापस सिविल लाइंस कोतवाली परिसर स्थित अग्निशमन कार्यालय में संपन्न हुई। रैली में ध्वनि विस्तार यंत्रों के माध्यम से आग से सुरक्षित रहने और हैंडबिल बांटकर आग से बचाव के तरीके बताए गए। एफएसओ अनिल कुमार ने बताया कि अग्निशमन सेवा सप्ताह 20 अप्रैल तक चलेगा। इस अवसर अग्निशमन विभाग के जवानों सहित स्थानीय नागरिक उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

शहीद सिपाहियों को दी श्रद्धांजलि
लक्सर। अग्निशमन सुरक्षा सप्ताह के तहत अग्निशमन विभाग की ओर से कार्यक्रम आयोजित कर लोगों को जागरूक किया गया। रविवार को अग्निशमन विभाग की ओर से अग्निशमन सप्ताह की शुरुआत की गई। कार्यक्रम की शुरुआत फायर स्टेशन इंचार्ज मेहताब अली ने की। उन्होंने बताया कि आग से हर वर्ष करोड़ों रुपये की संपत्ति का नुकसान होता है, जिसमें कई लोगों को अपनी जान गंवानी पड़ती है। कई बार नासमझी या छोटी सी लापरवाही के चलते छोटी मोटी आग भी विकराल रूप ले लेती है। ऐसे में जरूरी है कि लोगों को आग से बचाव के उपायों की जानकारी दी जाए। इस अवसर पर अग्निशमन विभाग के शहीद सैनिकों को श्रद्धांजलि दी गई। कार्यक्रम में कवींद्र सिंह, जुल्फान खान, अर्जुन सैलाल, कृपाल सिंह, अब्दुल रहमान, खुर्शीद, वीरेंद्र साहू आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें