फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोटिकरण को लेकर आंदोलन की तैयारी

विज्ञापन
विज्ञापन
रुड़की। कोटिकरण के निर्धारण में हुई अनियमितता को लेकर शिक्षक संगठनों में आक्रोश है। शुक्रवार को उत्तराखंड राज्य प्राथमिक शिक्षक संगठन के लोगों ने सीईओ सहित अन्य अधिकारियों को ज्ञापन देकर कोटिकरण के निर्धारण में हुई अनियमितता को दुरुस्त करने की मांग की है। संगठन के पदाधिकारियों ने मांग पूरी नहीं होने पर आंदोलन की चेतावनी दी है।
विज्ञापन

उत्तराखंड राज्य प्राथमिक शिक्षक संघ की जिला इकाई ने सीईओ रुपेंद्र दत्त शर्मा और जिलाधिकारी, अपर निदेशक प्राथमिक शिक्षा एवं जिला शिक्षा अधिकारी प्राथमिक को ज्ञापन दिया। पदाधिकारियों का कहना है कि विभागीय अधिकारियों ने कोटिकरण को लेकर जिलाधिकारी को भ्रमित किया है। उन्होंने आरोप है कि विभागीय अधिकारियों ने कोटिकरण के निर्धारण को लेकर 60 प्रतिशत सुगम और 40 प्रतिशत दुर्गम घोषित किया गया है, जबकि नियमानुसार 60 प्रतिशत दुर्गम और 40 प्रतिशत सुगम होने चाहिए। उन्होंने कोटिकरण के निर्धारण में हुई अनियमितता को दूर करने की मांग की है। उन्होंने कहना है कि यदि अनियमितता दूर नहीं की गई तो ब्लॉक और जिलास्तर पर धरना-प्रदर्शन शुरू किया जाएगा। ज्ञापन भेजने वालों में जिलाध्यक्ष अशोक चौहान, जिला महामंत्री जितेंद्र चौधरी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें