फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्कूलों में अब अपना किचन अपना भोजन योजना

विज्ञापन
विज्ञापन
रुड़की। अब स्कूलों में शिक्षा विभाग की ओर से अपना किचन अपना भोजन योजना संचालित की जाएगी। जिसमें बच्चों के समूह भोजना माता का सहयोग करेंगे। विभागीय अधिकारियों ने बच्चों में संस्कृतिक विकसित करने के लिए यह फैसला लिया हैं। राज्य परियोजना निदेशक (सर्व शिक्षा अभियान) कैप्टन आलोक शेखर तिवारी ने आदेश जारी किए है।
विज्ञापन

शिक्षा विभाग स्कूलों में अपना किचन अपना भोजन योजना लागू करने की बात राज्य परियोजना निदेशक की ओर से आदेश जारी किये गये है। जिसमें कहा गया है कि प्रत्येक सप्ताह के एक दिन बच्चों के पांच-पांच या फिर दस-दस का समूह भोजना माता का सहयोग करते हुए विभिन्न व्यंजन पकाने एवं परोसने की विधियों को सीखेंगे, लेकिन साथ में यह भी सख्त हिदायत दी गई है कि बच्चों की सुरक्षा का पूर्ण ध्यान रखा जाए। इसके साथ ही बच्चों को भोजन पकाने से संबंधित सभी जानकारी देते हुए साफ-सफाई का ध्यान रखा जाए। इसके अलावा किसी भी बच्चे के जन्मदिन पर विद्यालय में एक पौधारोपण किया जाए और उस पर नामपट्टिका लगानी होगी। यदि किसी स्कूल में प्रर्याप्त भूमि उपलब्ध है, तो योजना के अनुसार किचन गार्डन भी स्थापित किया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें