फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्राईवेट स्कूलों में आरटीई के प्रवेश आज से शुरू

विज्ञापन
विज्ञापन
रुड़की। प्राइवेट स्कूलों में आरटीई के प्रवेश सोमवार से शुरू हो रहे है। इस वर्ष ऑनलाइन होने वाले प्रवेश 16 से 25 अप्रैल तक होगे। इसके लिए शिक्षा विभाग की ओर से एक वेबसाइट जारी की गई है। जिस पर अभिभावक सीधे प्रवेश करा सकते है। प्राइवेट स्कूलों की मनमानी के चलते प्रक्रिया को ऑनलाइन किया गया हैं।
विज्ञापन

आरटीई के तहत सभी प्राइवेट स्कूलों में 25 प्रतिशत सीटें गरीब बच्चों के लिए आरक्षित होती हैं, लेकिन प्राइवेट स्कूल इन सीटों पर गरीब बच्चों का प्रवेश करने में आनाकानी करते है। प्राइवेट स्कूलों का दावा होता है कि सरकार द्वारा आरटीई के एवज में दिया जाने वाला पैसा समय पर नहीं मिलता है जिससे प्राइवेट स्कूलों को दिक्कतें होती हैं। प्राइवेट स्कूलों के इस मनमाने रैवये को देखते हुए शिक्षा विभाग ने इस वर्ष प्रवेश की प्रक्रिया को ऑनलाइन करने का फैसला लिया है। जिसके लिये एक वेबसाइट जारी की गई है। जिस पर एक से पंद्रह अप्रैल तक प्राइवेट स्कूलों को पंजीकरण कराना था । जिसके बाद सोलह अप्रैल से अभिभावक ऑनलाइन वेबसाइट पर जाकर प्रवेश करा सकते है। इस वेबसाइट पर अभिभावक को सभी नजदीकी प्राइवेट स्कूलों में उपलब्ध सीटों की जानकारी मिलेगी। अभिभावक जिस भी स्कूल में चाहे प्रवेश कर सकता है। जिला शिक्षा अधिकारी बेसिक ब्रह्मपाल सिंह सैनी ने बताया कि सोमवार से प्रवेश शुरू हो जाएंगे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें