फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

51 कोरोना संक्रमित मिले, एक की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
रुड़की में मंगलवार को एक साथ कोरोना के 51 केस सामने आने पर स्वास्थ्य विभाग में हड़कंप मचा है। अप्रैल में छह दिनों में कोरोना संक्रमितों की संख्या बढ़कर 189 हो गई है। वहीं भगवानपु क्षेत्र में एक संक्रमित महिला की मौत हो गई है।
विज्ञापन

रुड़की क्षेत्र में मंगलवार को संक्रमित मिले 51 लोगों में सबसे ज्यादा सलेमपुर राजपुतान और पूर्वी दीन दयाल कॉलोनी के हैं। इसके अलावा गणेशपुर, रामननगर, आदर्श नगर, शिवपुरम, सीबीआरआई, अशोक नगर, पुरानी तहसील, श्याम नगर, सोलानीपुरम के लोग हैं। इनमें जलसंस्थान के सहायक अभियंता भी शामिल हैं। हालांकि वे अभी शहर से बाहर हैं। इससे पहले रुड़की में एक अप्रैल को सबसे ज्यादा 43 मरीज मिले थे। रुड़की में कोरोना के केस में लगातार हो रही बढ़ोतरी के बाद स्वास्थ्य विभाग सतर्क हो गया है। सिविल अस्पताल के कार्यवाहक सीएमएस डॉ. एके श्रीवास्तव ने बताया कि स्वास्थ्य विभाग की टीम पॉजिटिव लोगों से संपर्क कर रही है। इसके बाद संक्रमितों के संपर्क में आए लोगों की जांच की जाएगी।
संक्रमित महिला की मौत
भगवानपुर। भगवानपुर के ग्राम खेलपुर निवासी एक संक्रमित महिला की ऋषिकेश अस्पताल में मौत हो गई। स्वास्थ्य विभाग और तहसील प्रशासन की टीम ने शव गांव में दफना दिया है।
विज्ञापन

भगवानपुर के ग्राम खेलपुर निवासी एक महिला की तबीयत खराब चल रही थी। परिजनों ने भगवानपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में कोरोना जांच कराई थी। जांच में महिला कोरोना संक्रमित मिली थी। इसके बाद उसे ऋषिकेश एम्स में भर्ती कराया था। मंगलवार सुबह महिला ने दम तोड़ दिया। सूचना के बाद तहसीलदार सुशील कुमार सैनी तहसील प्रशासन की टीम के साथ मौके पर पहुंचे। उन्होंने पुलिस की मौजूदगी में शव को कोरोना गाइडलाइन के अनुसार दफना दिया। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के डॉ. विकरांत सिरोही ने बताया कि महिला के परिजनों और उसके संपर्क में आने वाले रिश्तेदार और अन्य लोगों की जांच की जाएगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें