फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डाक्टर से मांगी 50 लाख की चौथ

Thu, 16 Mar 2017 10:23 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो रुड़की
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
शहर के एक जाने माने डाक्टर को पटियाला जेल से एक कुख्यात की ओर से 50 लाख रुपये की रंगदारी मांगी गई है। शिकायत पर पुलिस ने पीड़ित चिकित्सक की सुरक्षा बढ़ा दी है। साथ ही मामले की जांच पड़ताल भी शुरू कर दी है।
विज्ञापन


करीब 15 दिन पहले पटियाला जेल में बंद एक कुख्यात ने रुड़की के जाने माने चिकित्सक से 50 लाख रुपये की रंगदारी मांगी थी। व्हाट्सएप पर आए मैसेज के बाद चिकित्सक के होश उड़ गए। उसके बाद फोन किया गया और चौथ न देने पर परिणाम भुगतने की चेतावनी दी गई। सहमे चिकित्सक ने पुलिस अधिकारियों से सुरक्षा की गुहार लगाई है। अधिकारियों से मिले आश्वासन के बाद चिकित्सक की सुरक्षा बढ़ा दी गई है। हालांकि मामले में न चिकित्सक की ओर से लिखित में तहरीर दी गई और न पुलिस ने अपनी ओर से मुकदमा दर्ज किया है। इस संबंध में एसपी देहात मणिकांत मिश्रा का कहना है कि चिकित्सक से चौथ मांगने का मामला संज्ञान में आया है, लेकिन चिकित्सक की ओर से लिखित में तहरीर नहीं दी है। फिर भी पुलिस मामले की गंभीरता से जांच पड़ताल कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें