फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दुबई में नौकरी के नाम पर 49 लाख की ठगी

विज्ञापन
प्रतीकात्मक
विज्ञापन
दुबई की ज्वेलरी फर्म में डायरेक्टर के पद पर नौकरी दिलवाने के नाम पर एक व्यक्ति से पिता-पुत्र ने लाखों की ठगी कर ली। अब व्यक्ति अपने रुपये वापस मांग रहा है तो आरोपी जान से मारने की धमकी दे रहे हैं। पीड़ित की तहरीर के आधार पर पुलिस ने दोनों पिता-पुत्र के खिलाफ धोखाधड़ी का केस दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

सिविल लाइंस निवासी मुकेश गर्ग ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि कुछ दिन पहले उनकी मुलाकात नोएडा निवासी पिता-पुत्र से हुई थी। दोनों ने बताया था कि उनकी दुबई में ज्वेलरी फर्म है, जिसमें डायरेक्टर का पद खालीा है। साथ ही बताया कि वह उनके बेटे को डायरेक्टर के पद पर रख सकते हैं। साथ ही अच्छा पैकेज भी मिलेगा। उनके झांसे में आकर वह बेटे की नौकरी लगवाने के लिए तैयार हो गए। दोनों ने नौकरी के एवज में मोटी रकम मांगी।
इस पर उन्होंने बेटे की नौकरी के लिए पिता-पुत्र को 49 लाख नौ हजार 155 रुपये दिए। आरोप है कि इसके बाद दोनों ने नौकरी नहीं लगवाई। उन्होंने अपनी रकम वापस मांगी तो अब वे इनकार कर रहे हैं। आरोप है कि रकम वापस मांगने पर दोनों जान से मारने की धमकी दे रहे हैं। कोतवाली प्रभारी अमरजीत सिंह ने बताया कि तहरीर के आधार पर संजय दीवान पुत्र राजकुमार और शीतल दीवान पुत्र संजय दीवान निवासी सेटर-4 एयरलाइन सोसाएटी, ग्रेटर नोएडा के खिलाफ धोखाधड़ी का केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें