फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Roorkee News: भवन कर अभिलेखों में नाम परिवर्तन के लिए मिले 48 आवेदन

विज्ञापन
विज्ञापन
नगर निगम रुड़की में भवन कर अभिलेखों में नाम परिवर्तन के लिए 48 आवेदन प्राप्त हुए हैं। नगर निगम ने इन आवेदनों को लेकर सार्वजनिक सूचना जारी कर आपत्तियां मांगी हैं। किसी भी व्यक्ति को नामांतरण पर आपत्ति है तो वह प्रकाशन की तिथि से 30 दिन के भीतर साक्ष्यों के साथ अपनी आपत्ति दर्ज करा सकता है।
विज्ञापन

नगर आयुक्त कार्यालय की ओर से 28 नवंबर को जारी सूचना के अनुसार, नगर निगम अधिनियम के तहत नाम परिवर्तन की प्रक्रिया की जा रही है। निर्धारित अवधि के बाद प्राप्त होने वाली आपत्तियों पर विचार नहीं किया जाएगा। इसके बाद उपलब्ध अभिलेखों के आधार पर नामांतरण पर अंतिम निर्णय लिया जाएगा। नगर निगम ने सभी 48 आवेदनों से संबंधित जानकारी अपनी आधिकारिक वेबसाइट www.nnroorkee.uk.gov.in और कर अनुभाग कार्यालय में उपलब्ध कराई है। इच्छुक व्यक्ति किसी भी कार्यदिवस में सूची का अवलोकन कर सकते हैं। सूचना कर अधीक्षक और सहायक नगर आयुक्त की ओर से जारी की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें