फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रशासन ने डाडा जलालपुर गांव से हटाया अतिक्रमण

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
भगवानपुर। डाडा जलालपुर गांव में पुलिस और प्रशासन की टीम ने ग्राम समाज की भूमि से कब्जा हटा दिया। प्रशासन ने जेसीबी व ट्रैक्टर आदि की मदद से गन्ने की फसल उजाड़ते हुए करीब साठ बीघा ग्राम समाज की कृषि भूमि कब्जे से मुक्त कराई। इस दौरान कुछ महिलाओं की ओर से मशीन व ट्रैक्टरों के सामने आकर विरोध भी किया, लेकिन पुलिस ने उन्हें वहां से खदेड़ दिया।
विज्ञापन

बुधवार दोपहर प्रशासन व पुलिस की टीम डाडा जलालपुर गांव में ग्राम समाज की भूमि कब्जा मुक्त कराने पहुंच गई। प्रशासन ने चिह्नित करीब सौ बीघा ग्राम समाज की कृषि भूमि से कब्जा हटाने के लिए तीन ट्रैक्टर ,जेसीबी आदि मौके पर चलाए। बताया गया कि डाडा जलालपुर में मौके पर ज्यादातर गन्ने की फसल ग्राम समाज की भूमि में खड़ी थी। प्रशासन की टीम ने डाडा जलालपुर व बहबलपुर गांवों की सीमा पर लगे मार्ग को कब्जा मुक्त कराने लगी। इसी बीच अचानक बहबलपुर गांव की कुछ महिलाएं ट्रैक्टर के सामने खड़ी हो गई । जिन्हें प्रशासन ने पुलिस की मदद से मौके से खदेड़ा। इसी बीच टीम और ग्रामीणों की बीच झड़प भी हुई। तहसीलदार आशीष कुमार घिल्डियाल ने बताया कि करीब साठ बीघा कृषि भूमि कब्जा मुक्त करा दी गई है। जिसे ग्राम पंचायत के सुपुर्द कर दिया गया है
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें