फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किसानों ने तहसील में दिया धरना, 14 को महापंचायत

विज्ञापन
विज्ञापन
रुड़की।
विज्ञापन

किसानों की विभिन्न मांगों के लिए भारतीय किसान यूनियन (टिकैत) के पदाधिकारियों ने शनिवार को काश्तकारों के साथ मिलकर ज्वाइंट मजिस्ट्रेट (जेएम) कार्यालय पर धरना-प्रदर्शन किया। इस दौरान उन्होंने जेएम के आश्वासन पर धरना समाप्त कर दिया है, लेकिन मांगों के लिए 14 मई को महापंचायत करने का निर्णय लिया है।
यूनियन पदाधिकारी सैकड़ों किसानों के साथ तहसील स्थित जेएम कार्यालय पर धरना-प्रदर्शन करने पहुंचे। इस दौरान जेएम नरेंद्र भंडारी ने किसानों के बीच पहुंचकर उनकी समस्याएं सुनी। किसानों ने कहा कि प्रदेश सरकार किसानों को लेकर चिंतित नहीं है। सरकार किसानों की आय दोगुनी करने का दावा तो कर रही है, लेकिन दावा हवा-हवाई है। जबकि विधायकों का वेतन एक झटके में ही दोगुना कर दिया है। जेएम नरेंद्र भंडारी ने किसानों को आश्वासन दिया कि जो मांगें उनके स्तर की है, उसे पर वह तुरंत कार्रवाई करेंगे। जबकि शासन स्तर की मांगों को वह प्रदेश सरकार तक पहुंचाएंगे। जेएम के आश्वासन पर किसानों ने अपना धरना समाप्त किया, लेकिन किसानों ने 14 तारीख को महापंचायत करने का निर्णय लिया है। हालांकि अभी यह तय नहीं हुआ है कि महापंचायत कहां होगी।
विज्ञापन

इस दौरान प्रदेश उपाध्यक्ष पदम सिंह रोड, मंडल अध्यक्ष संजय चौधरी, प्रदेश प्रवक्ता विजय कुमार शास्त्री, संजीव कुशवाह, इंद्र रोड, नाजिम अली, मोहम्मद इकबाल, प्रदीप त्यागी, जसवीर, हर पाल सिंह, ओमप्रकाश, अंकुश कुमार, चमन लाल शर्मा, बिजेंद्र पाल, मोहित, राजपाल सिंह, ओमपाल सिंह, नरेंद्र सिंह, महिपाल, शौभाराम, राजेंद्र आदि किसान मौजूद रहे।
विज्ञापन

यह है किसानों की मांगें
- किसानों का गन्ने का भुगतान तय समय पर हो।
- खेतीबाड़ी के लिए बिजली मुफ्त की जाए।
- चकबंदी में हो रही भ्रष्टाचार बंद हो और अधिकारियों की जांच हो।
- किसानों को रेरा नियम से बाहर रखा जाए।
- विकास प्राधिकरण के तहत पास नक्शों में छूट दी जाए।
- किसानों को अपने खेत से घर के लिए मिट्टी मिले।

पुण्यतिथि पर बनेगी भुगतान की रणनीति
रुड़की। किसान नेता महेंद्र सिंह टिकैत की सातवीं पुण्यतिथि पर कार्यकर्ता गन्ने के बकाया भुगतान को लेकर रणनीति बनाएंगे। भाकियू टिकैत के पूर्व जिलाध्यक्ष विकेश चौधरी ने बताया कि 15 मई को एक विशाल कार्यक्रम गुड़ मंडी मंगलौर में आयोजित किया जा रहा है। उन्होंने किसानों से अधिक से अधिक संख्या में गुड़ मंडी में जुटने का आह्वान किया। ब्यूरो
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें