फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विधायक ने किया अस्पताल अस्पताल का निरीक्षण

विज्ञापन
विज्ञापन
रुड़की। सरकारी अस्पताल में मरीजों को दवाइयां नहीं मिलने की शिकायत पर विधायक ने अस्पताल का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान अस्पताल में ओपीडी से चिकित्सक नदारत मिले। वहीं अस्पताल मे बल्ड बैंक में बल्ड , रैबिज के इंजेक्शन व खांसी की दवाइयां नहीं मिलने पर विधायक भड़क गए। विधायक ने कहा कि डीजी हेल्थ को स्थिति से अवगत कराया जाएगा।
विज्ञापन

सरकारी अस्पताल में लगातार मिल रही शिकायत को लेकर विधायक प्रदीप बत्रा ने बृहस्पतिवार की सुबह अस्पताल का निरीक्षण किया। इस दौरान वह सबसे पहले इमरजेंसी में गए जहां मरीजों ने बताया कि यहां कई दिनों रैबीज के इंजेक्शन नहीं है। वह बाजार से इंजेक्शन लेकर लगवा रहे है। वहीं अस्पताल में खांसी तक की दवाइयां नहीं है। इसके बाद वह सीएमएस कार्यालय गए। जहां सीएमएस नहीं थे। उनके स्थान पर पूर्व सीएमएस अरविंद मिश्रा काम देख रहे थे। उन्होंने पूर्व सीएमएस के साथ ओपीडी का निरीक्षण किया। जहां चिकित्सक ओपीडी से नदारत मिलें। वहीं महिला चिकित्सक हाजरी रजिस्टर में हाजरी लगा कर गायब थीं। इसके बाद वह ब्लड बैंक गए जहां निर्माण कार्य चल रहा था। वहीं एक कमरे में ब्लड डोनेशन का काम चल रहा था। इस दौरान ब्लड बैंक स्टाफ ने बताया कि आईएमए वाले कई बार ब्लड को अन्य जिलों में ले जाते है। इसको रोका जाना जरूरी है ताकि रुड़की क्षेत्र के लोगों को आसानी से ब्लड मिल सके। विधायक ने बताया कि 29 अप्रैल को कैंप कार्यालय पर कैंप लगाया जाएगा। जिसमें 100 यूनिट ब्लड की व्यवस्था करवा कर अस्पताल को देंगे। उन्होंने कहा कि डीजी हेल्थ से मिलकर अस्पताल में चरमराई स्वास्थ्य सेवाओं को लेकर वार्ता की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें