खानपुर। ब्लॉक मुख्यालय के सभागार में स्वास्थ्य विभाग की ओर से आयोजित एक दिवसीय जनसंवाद कार्यक्रम में स्वास्थ्य विभाग के केंद्रीय सचिव ने योजनाओं की समीक्षा करते हुए कहा कि हरिद्वार जनपद में डिलीवरी के दौरान मातृ और शिशु मृत्यु दर के आंकड़े कम होने के बाद भी स्थिति चिंताजनक है, इसे कम करने के लिए स्वास्थ्य विभाग की ओर से चलाई जा रही योजनाओं को गांव देहात तक इसका लाभ पहुंचाना होगा, तभी जाकर यह स्थिति नियंत्रित हो सकेगी।
खानपुर ब्लॉक मुख्यालय सभागार में स्वास्थ्य विभाग की ओर से एक दिवसीय जनसंवाद कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान केंद्र सरकार की ओर से आए स्वास्थ्य विभाग के केंद्रीय सचिव सौरभ राज ने क्षेत्र में स्वास्थ्य विभाग द्वारा चलाई जा रही योजनाओं की समीक्षा की। इस दौरान उन्होंने कहा कि पिछले एक दशक में महिलाओं की डिलीवरी के दौरान होने वाली शिशु और मातृ मृत्यु दर में गिरावट आई है, लेकिन फिर भी स्थिति अभी नियंत्रण में नहीं है। उन्होंने कहा कि गर्भवती महिलाओं को अपने खानपान पर विशेष ध्यान देना होगा, ताकि बच्चे के साथ साथ जच्चा भी स्वस्थ रहे। उन्होंने महिलाओं से अपने बच्चों को अधिक से अधिक स्तनपान कराने की बात कही, ताकि बच्चों में बीमारियों से लड़ने की क्षमता बेहतर रहे। उन्होंने महिलाओं से टीकाकरण पर विशेष ध्यान देने का भी आह्वान किया। कार्यक्रम के दौरान खानपुर सीएचसी में चिकित्सकों और स्टाफ की कमी पर उन्होंने कहा कि वह इसके लिए केंद्र सरकार से बात करेंगे।
कार्यक्रम में ब्लॉक प्रमुख ईशाचौधरी, आशीष शर्मा, मोनिका राणा, सुखबीर सिंह, डॉ. मोनू, सोहनलाल, उमारानी, उदल सिंह, पिंकी देवी, माया, कविता, संगीता, रोशनी, कोमल, फूलमती, चंद्रो देवी, रुक्मणी , नरेंद्र कुमार, बंटी, विपिन कुमार, जितेंद्र, राजपाल, सुशील, धर्मवीर, बबली पंवार, कमलजीत कौर, अनीता, आलोक, मोहम्मद आरिफ, गुलाब आदि मौजूद रहे।
लोगों को किया स्वच्छता के प्रति जागरूक
रुड़की। बीएसएम इंटर कॉलेज और कैंटोनमेंट बोर्ड सीनियर सेकेंडरी स्कूल की ओर से स्वच्छता अभियान चलाकर लोगों को स्वच्छता के प्रति जागरूक किया।
बीएसएम इंटर कॉलेज के एनएसएस कैडेटों ने मंगलवार को ग्राम शेखपुरी में स्वच्छता अभियान चलाया। इससे पहले कॉलेज के प्रधानाचार्य ने कहा कि हमें अपने आसपास सफाई का विशेष ध्यान रखना चाहिए। इस दौरान एनसीसी अधिकारी अजय कौशिक, डॉ. अभय ढौढियाल, कमल मिश्रा, अमित, कपिल, कुलबीर सिंह, अमजद, विक्रांत सिंह, सचिन, प्रिंस कुमार, सिद्धार्थ एवं अभिषेक आदि लोग मौजूद थे। वहीं, दूसरी ओर कैंटोनमेंट बोर्ड सीनियर सेकेंडरी स्कूल के एनसीसी कैडेटों ने रैली निकालकर लोगों को स्वच्छता के प्रति जागरूक किया। प्रधानाचार्य नरेंद्र कुमार ने रैली को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इस मौके पर सुभाष सिंह, रविंद्र कुमार राय, अमरीश कुमार, राजीव कपिल, अरुण कुमार, विशाल कन्नौजिया, कमल रावत, सचिन कन्नौजिया आदि मौजूद थे। ब्यूरो
------------------------------