II
रकम वापस मांगने पर दो आरोपी दे रहे धमकी, कोर्ट के आदेश पर मुकदमा दर्ज
I
I
I
I दो लोगों ने बुजुर्ग से चेक लेकर धोखाधड़ी कर अपने खाते में लाखों रुपये ट्रांसफर करवा लिए। पीड़ित ने अपनी रकम वापस मांगी तो इन्कार कर दिया। आरोप है कि उक्त लोगों ने गाली-गलौज करते हुए जान से मारने की धमकी दी। पुलिस ने कोर्ट के आदेश पर केस दर्ज कर लिया है।
I
Iगंगनहर कोतवाली क्षेत्र स्थित गांव सालियर निवासी बुजुर्ग कर्मवीर ने कोर्ट में प्रार्थनापत्र देकर बताया कि उन्हें एक लाख रुपये की जरूरत थी। इस पर उन्होंने प्रताप सिंह से ब्याज पर रुपये मांगे। प्रताप सिंह ने रोहिताश से मिलवाया था। रोहिताश ने ब्याज पर एक लाख रुपये दे दिए थे। रकम देने की एवज में दोनों ने जमीन की रजिस्ट्री अपने पास रखी थी।
I
I
I
Iकरीब छह माह बीतने के बाद उन्होंने ब्याज सहित रकम वापस कर दी थी। इस बीच उन्हें फिर से रुपये की जरूरत पड़ी तो उन्होंने एक व्यक्ति से करीब चार लाख की रकम दिलवाई थी। उन्होंने बैंक में रकम जमा कर दी थी। उक्त लोग रकम निकलवाने के लिए उन्हें एक बैंक में ले गए। इस बीच उक्त लोगों ने उनसे हस्ताक्षर हुआ चेक ले लिया और अपने नाम से बैंक खाते में 3.94 लाख रुपये जमा करवा लिए। उनके मोबाइल पर खाते से रुपये निकाले जाने का मैसेज आया तो बैंक पहुंचकर उन्होंने जानकारी ली।
I
Iजानकारी लेने पर पता चला कि दोनों ने ही रकम निकाली है। आरोप है कि उन्होंने अपनी रकम वापस मांगी तो इन्कार कर दिया। साथ ही जान से मारने की भी धमकी दी। पीड़ित ने पुलिस को तहरीर दी थी लेकिन कोई केस दर्ज नहीं किया। इस पर पीड़ित ने कोर्ट की शरण ली थी। अब कोर्ट ने दोनों पर केस दर्ज करने के आदेश पुलिस को दिए हैं। कोतवाली प्रभारी ऐश्वर्य पाल ने बताया कि कोर्ट के आदेश पर प्रताप और रोहिताश निवासी रुड़की के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।I