तार चोरों ने मुंडाखेड़ा कलां गांव के पास 350 मीटर से अधिक विद्युत तार चोरी कर लिया। विभाग के जेई ने लक्सर कोतवाली में अज्ञात के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई है।
लक्सर क्षेत्र में तार चोरी की घटनाएं लगातार सामने आ रही हैं। विभाग के जेई अश्वनी कुमार ने बताया कि छह दिसंबर की रात को चोरों ने मुंडाखेड़ा कलां गांव के पास से 350 मीटर से अधिक एबीसी विद्युत लाइन चोरी कर ली। इससे विद्युत लाइन से जुड़े कनेक्शन धारकों को दिक्कताें का सामना करना पड़ा। वहीं तार चोरी होने से विभाग को भी राजस्व की हानि हुई। कोतवाली प्रभारी राजीव रौथाण ने बताया कि तहरीर पर अज्ञात के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है। घटना की जांच की जा रही है। संवाद