फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Roorkee News: चार साहिबजादों की शहादत को याद कर दी श्रद्धांजलि

विज्ञापन
विज्ञापन
एचआर पब्लिक स्कूल में चार साहिबजादों की शहादत को याद करते हुए वीर बाल दिवस मनाया गया। कार्यक्रम में चारों साहिबजादों को श्रद्धांजलि दी गई। साथ ही विशेष प्रार्थना सभा का आयोजन किया गया।
विज्ञापन


स्कूल की प्रबंध निदेशक मीनाक्षी अग्रवाल ने दीप जलाकर कार्यक्रम की शुरुआत की। उन्होंने कहा कि सिख समुदाय का इतिहास त्याग, वीरता, सेवा और कुर्बानी का रहा है। सिखों ने धर्म और राष्ट्र की रक्षा के लिए बड़ी कुर्बानियां दी हैं। विद्यालय की शिक्षिका सिमरजीत कौर और सरनजीत कौर ने दशम सिख गुरु, गुरु गोविंद सिंह के बारे में बताते हुए कहा कि उनके चार बेटों में अजीत सिंह और जुझार सिंह ने चमकौर युद्ध में शहादत दी थी।

दो पुत्रों साहिबजादा जोरावर सिंह और फतेह सिंह को मुगल शासक वजीर खान ने इस्लाम स्वीकार नहीं करने पर जिंदा दीवार में चिनवा दिया था। चारों साहिबजादों की शहादत आज भी मिसाल है। प्रधानाचार्य अनीश सिंघल ने कहा कि चार साहिबजादों के सम्मान और स्मृति में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने उनके शहादत दिवस 26 दिसंबर को वीर बाल दिवस के रूप में मनाने की पहल की है। इसके बाद विशेष प्रार्थनासभा का आयोजन किया गया। अंशदीप कौर, एकमप्रीत कौर, यशमीत कौर, तरणप्रीत कौर और अंशप्रीत कौर ने प्रार्थनासभा में सहयोग दिया। इस दौरान विद्यालय के शिक्षक और विद्यार्थी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें