फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आम के बाग से आठ हरे पेड़ों पर चलाई आरी

विज्ञापन
विज्ञापन
ब्यूरो/अमर उजाला, भगवानपुर
विज्ञापन

क्षेत्र के ग्राम करौंदी के पास एक आम के बाग से बाग के मालिक ने लकड़ी माफियाओं के साथ मिलकर बिना अनुमति के ही आम के आठ पेड़ों को काटकर ठिकाने लगा दिया। उद्यान विभाग के अधिकारियों की ओर से मामले की जांच शुरू कर दी गई है। उद्यान अधिकारी नरेश कुुमार ने बताया कि आठ पेड़ बिना अनुमति के काटे गए हैं। बाग के मालिक के बाबत जानकारी जुटाकर नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

क्षेत्र में आम के बागों का धीरे-धीरे सफाया होता जा रहा है। बाग के मालिक बिना अनुमति के चोरी छिपे पेड़ों को काट रहे हैं। विभाग की ओर से सख्त कदम नहीं उठाए जाने से लकड़ी माफिया भी सक्रिय हैं। जानकारी के अनुसार, भगवानपुर क्षेत्र के ग्राम करौंदी के पास हाईवे किनारे एक आम के बाग से बुधवार को दिनदहाड़े ही बिना अनुमति के आम के हरे पेड़ों पर आरी चलाई गई और आठ पेड़ काट लिए गए। बताया गया है कि बाग के मालिक ने लकड़ी माफियाओं से साठगांठ कर पेड़ों को काटकर ठिकाने लगा दिया। उद्यान अधिकारी नरेश कुमार ने बताया कि सूचना मिलने पर मौके का निरीक्षण किया गया। जहां आठ पेड़ों के कटे होने के निशान मिले हैं। बाग के मालिक का पता लगाया जा रहा है। जांच के बाद सख्त कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें