फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुलिस ने चेकिंग के दौरान स्मैक के साथ आरोपी दबोचे

विज्ञापन
विज्ञापन
लक्सर। लक्सर कोतवाली पुलिस ने बुधवार की देर रात चेकिंग के दौरान दो सगे भाइयों को 26.47 स्मैक के साथ गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ एनडीपीसी एक्ट में मुकदमा दर्ज कर लिया है। मुकदमा दर्ज करने के साथ ही पुलिस आरोपियों को कोर्ट में पेश करने की तैयारी कर रही है।
विज्ञापन

कोतवाली पुलिस को कई दिन से लक्सर में दो सगे भाइयों के स्मैक तस्करी करने के जानकारी मिल रही थी। इसी के तहत बुधवार की देर रात पुलिस को जानकारी मिली कि दो लोग स्मैक लेकर लादपुर गांव के जंगल में छिपे हुए हैं। इस पर कोतवाल हेमेंद्र सिंह नेगी, लक्सर कस्बा चौकी प्रभारी मनोज नौटियाल व दरोगा संजय रावत ने पुलिस टीम के साथ मौके पर जाकर छापा मारा। इसी बीच पुलिस ने दोनों युवक को घेराबंदी कर धर दबोचा। पुलिस ने उसे कब्जे में लेकर पूछताछ की तो उन्होंने स्मैक रखने की बात कबूल ली। पूछताछ में आरोपी ने अपना नाम सहबास पुत्र शकील व आजाद उर्फ एजाद पुत्र शकील निवासी लादपुर खुर्द कोतवाली लक्सर बताया है। कोतवाल हेमेंद्र सिंह नेगी ने बताया कि आरोपी सहबास के कब्जे से 14.50 ग्राम स्मैक व आजाद उर्फ एजाद के कब्जे से 11.97 ग्राम स्मैक के अलावा इलेक्ट्रानिक तराजू बरामद की गई है। बताया कि दोनों के खिलाफ एनडीपीसी एक्ट की धारा में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। आरोपी का मेडिकल कराने के बाद उसे कोर्ट में पेश करने की तैयारी की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें