फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ग्राम प्रधान सहित 23 लोगों पर मुकदमा

Tue, 09 Aug 2016 11:47 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, रुड़की
विज्ञापन
hathkadi - फोटो : demo pic
विज्ञापन
किसानों की जमीनों को कम दामों पर खरीदकर चकबंदी विभाग के अधिकारियों और कर्मचारियों से मिलीभगत कर उनकी जमीनों को हाईवे किनारे लाकर महंगे दामों में बेचने के मामले में पुलिस ने 23 लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है।
विज्ञापन


जमीन के नाम पर किए जा रहे इस गड़बड़झाले में पांच महिलाओं को भी नामजद किया गया है। पुलिस ने मुकदमे के आधार पर जांच पड़ताल शुरू कर दी है।  कोतवाली रुड़की में दर्ज कराए गए मुकदमे में जगजीवन राम निवासी कनखल ने बेलडा गांव के प्रधान सचिन कुमार पुत्र महेंद्र कुमार, उनकी पत्नी कल्पना, चकबंदी लेखपाल सुनील कुमार आदि 23 लोगों को नामजद किया है। मुकदमे में जगजीवन का कहना है कि आरोपियों ने किसानों की जमीनों को कम दामों में खरीदकर उनके हवाई चक बनवाए जाते है। इसके बाद उन्हें सड़क किनारे लाया जाता है। फिर उन्हें महंगे दामों में पर बेचा जाता है। इस पूरे खेल में चकबंदी विभाग के लोगों की भी मिलीभगत है।

यह लोग इस तरह से अनेक सीधे सादे किसानों से धोखाधड़ी कर चुके हैं। मुकदमे में श्वेता मित्तल, संदीप सैनी पूर्व लेखपाल, प्रमोद जैन, रविंद्र गिरी, अशोक कुमार, धर्मवीर, महेंद्र, ऋतु, पाल्ला, जाति, आशा देवी, नवीन, रुमा, अशोक कुमार, बृजवीर, जयपाल के नाम शामिल हैं। सीओ रुड़की स्वप्न किशोर सिंह ने बताया कि दर्ज मुकदमे के आधार पर जांच शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें