I
Iसाइबर ठग ने एक युवक से ऑनलाइन फोन की बुकिंग कैंसिल होने का झांसा देकर उसके खाते से 22 हजार की रकम साफ कर दी। ठगी होने का अहसास होने के बाद युवक ने कोतवाली पहुंचकर पुलिस को जानकारी दी। पुलिस ने तहरीर के आधार पर जांच शुरू कर दी है।I
I
I
Iमोहम्मदपुर मोहनपुरा निवासी अलीम अहमद ने पुलिस को बताया कि चार दिन पहले एक वेबसाइट पर जाकर 22 हजार कीमत के फोन का ऑर्डर किया था। इसपर कैश ऑन डिलीवरी का ऑप्शन दिया गया था। बृहस्पतिवार को उन्हें एक अज्ञात नंबर से फोन आया। फोन करने वाले ने बताया कि वह शॉपिंग वेबसाइट कंपनी से बोल रहा है और फोन का किया गया आर्डर कैंसिल हो गया है। इसके लिए आपको दोबारा से कुछ जरूरी जानकारी देनी होगी। जानकारी मिलने के तीन दिन बाद आपका फोन घर पर पहुंच पाएगा। साइबर ठग ने युवक से डेबिट कार्ड समेत कई जानकारी ले ली। इसके उसके खाते से 22 हजार रुपये डेबिट होने का मैसेज आया। सिविल लाइंस कोतवाली प्रभारी इंस्पेक्टर नरेंद्र सिंह बिष्ट ने बताया कि तहरीर के आधार पर मामले की जांच कराई जाएगी। 9I