फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मोदी ने दिलाई भारत को विश्व में अलग पहचान: निशंक

विज्ञापन
विज्ञापन
ब्यूरो/अमर उजाला, लक्सर/सुल्तानपुर
विज्ञापन

हरिद्वार सांसद डॉ. रमेश पोखरियाल निशंक ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भारत को विश्व में एक अलग पहचान दिलाई है। उन्होंने कहा कि जिन दलों के नेता देश में घोटाले करते आ रहे हैं। वह सभी मोदी को रोकने के लिए महागठबंधन कर रहे हैं, जिन्हें भाजपा कभी कामयाब नहीं होने देगी।
विज्ञापन

लक्सर विकासखंड के भिक्कमपुर में सोमवार शाम भाजपा देहात मंडल में कार्यकारिणी के अलावा मोर्चा प्रकोष्ठ के स्थानीय पदाधिकारियों की बैठक हुई। डॉ. रमेश पोखरियाल निशंक ने कहा कि सभी दल पीएम मोदी की ओर से कराए गए विकास कार्यों से बौखलाए हुए हैं। क्योंकि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देश को विश्व में अलग पहचान दिलाई है। उन्होंने कहा कि मोदी के विजय रथ को रोकने के लिए सभी दलों में खलबली है। उन्होंने कहा कि जो कार्य मायावती अनुसूचित जाति के लोगों के लिए नहीं कर सकी, उसे मोदी ने कर दिखाया। लक्सर विधायक संजय गुप्ता ने कहा कि सभी पार्टियां भाजपा के जनाधार से बौखलाई हैं। इसलिए महागठबंधन बनाने की कवायद कर रहे हैं। इसे भाजपा कभी कामयाब नहीं होने देगी। इस मौके पर जितेंद्र चौधरी, अंजू उपाध्याय, आरती गोयल, रोहित रावत, विनोद शर्मा, मनोज अग्रवाल, आकाश चौधरी, मनोज गुप्ता, राजेश गुप्ता, पृथ्वी सिंह, नरेश शर्मा, आशुतोष शर्मा आदि आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें