रुड़की।अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के कार्यकर्ताओं ने बीएसएम तिराहे पर गुरुकुल के कांगड़ी के कुलपति के खिलाफ नारेबाजी कर पुतला दहन किया। बीएसएम पर एकत्र होकर एबीवीपी कार्यकर्ताओं ने गुरुकुल कांगड़ी हरिद्वार के कुलपति को हटाए जाने की मांग को लेकर जमकर नारेबाजी की व पुतला दहन किया। अभाविप जिला प्रमुख नितिन चौधरी जिला, सह संयोजक सूर्यकांत सैनी, के नेतृत्व में आयोजित प्रदर्शन कार्यक्रम में वक्ताओं ने कहा कि पिछले एक सप्ताह से 16 सूत्रीय मांग को लेकर एबीवीपी के कार्यकर्ता गुरुकुल कांगड़ी विश्वविद्यालय में अनशन पर बैठे थे। उन्होंने कहा कि इस दौरान कई कार्यकर्ताओं का स्वास्थ्य भी बिगड़ गया और उन्हें उपचार के लिए अस्पताल भिजवाया गया। कार्यकर्ताओं का आरोप है कि कुलपति हठ धर्मिता अपनाए हुए हैं और उन्हें पद से हटाया जाना चाहिए। प्रदर्शन करने वालो में नगर मंत्री आकाश गौतम पूर्व छात्रसंघ अध्यक्ष विपिन सैनी, पूर्व छात्रसंघ उपाध्यक्ष सुनित तोमर, आशीष चौधरी, मयंक राजपूत, मयंक शर्मा, रवि सैनी, प्रशांत सैनी, तनुज राठी, रविंद्र राणा, दीपक पांडे आदि लोग मौजूद रहे।
लक्सर। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के कार्यकर्ताओं ने गुरुकुल कांगड़ी विश्वविद्यालय के कुलसचिव को बर्खास्त करने और छात्रों की कॉपियों को दोबारा जांच करवाने की मांग की है।
बुधवार को अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के कार्यकर्ताओं ने कस्बे में बैठक की। उन्होंने कहा कि पिछले दिनों विद्यालय के 50 से अधिक छात्रों को द्वेष की भावना से फेल किया गया था। छात्रों ने कॉपियों को दोबारा जांच करवाने की मांग की गई थी। उस समय विद्यालय प्रबंधन ने छात्रों को भरोसा दिया गया था कि उनकी कॉपियों की दोबारा जांच कराई जाएगी, लेकिन अब विद्यालय प्रबंधन लगातार छात्रों को गुमराह कर रहा है। उन्होंने विश्वविद्यालय में हुए निर्माण कार्य की उच्चस्तरीय जांच कराने, कक्षा में प्रथम, द्वितीय और तृतीय आने वाले छात्रों को स्कॉलरशिप देने, कुलसचिव को बर्खास्त करने की मांग की है। उन्होंने चेतावनी दी कि अगर जल्द ही उनकी मांगों को पूरा नहीं किया गया, तो वह उग्र आंदोलन करने को बाध्य होंगे। इस दौरान जिला प्रमुख अश्वनी चौधरी, रोहित, सागर राठी, मोनू, गोपाल, रवि पंवार, प्रशांत चौधरी, मोहित, शिवम, आंसू, रजत एवं सचिन आदि मौजूद रहे।