रुड़की। महाराजा शुरसैनी क्लब रुड़की के तत्वावधान में ज्योतिबा फुले सैनी धर्मशाला में शुरसैनी जयंती का आयोजन किया गया। इस अवसर सैनी समाज की एकता कैसे संभव हो विषय पर भाषण प्रतियोगिता का आयोजन किया गया।
भाषण प्रतियोगिता में परी सैनी ने कहा समाज व हम एक-दूसरे के पूरक है। समाज में ही रहकर मनुष्य का निर्माण होता है व मनुष्यों से ही समाज का निर्माण होता हैं। रिमझिम सैनी ने समाज की एकता पर कहा कि एक बनो, नेक बनो। अपूर्वा सैनी ने कहा कि मनुष्य को सर्वप्रथम अपना आत्मिक विकास करना चाहिए। जिसके बाद परिवार, समाज और राष्ट्र का विकास करना चाहिए। इस भाषण प्रतियोगिता में मुख्यत: पिंसी सैनी, भव्य सैनी, कीर्तिका सैनी, ओम सैनी, सोनिया सैनी, देवांश सैनी, अंशिका सैनी, एलक्षी सैनी, शिवांश सैनी, अपूर्वा सैनी रिमझिम सैनी, परी सैनी ने प्रतिभाग किया। जूनियर वर्ग में रिमझिम सैनी ने प्रथम, परी सैनी ने द्वितीय, कीर्तिका ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। सीनियर वर्ग में अपूर्वा सैनी प्रथम, भव्य सैनी ने द्वितीय, शिवांगी ने तृतीय साथ प्राप्त किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता क्लब के अध्यक्ष भोपाल सिंह सैनी व संचालन राजेश सैनी ने किया। कार्यक्रम में मुख्यत: क्लब के महामंत्री सुरेश सैनी, जिला शिक्षा अधिकारी बेसिक ब्रह्मपाल सिंह सैनी, उत्तराखण्ड माध्यमिक शिक्षक संघ के जिला अध्यक्ष राजेश सैनी, पूर्व गृह राज्य मंत्री रामसिंह सैनी, वरिष्ठ समाज सेवी रतिराम सैनी, प्रधानाचार्य मनोज सिंह, चैयरमैन नरेश सैनी, हुकम सिंह सैनी, ताराचंद सैनी, राजीव आर्य, सुभाष, प्रेम चंद, राजेंद्र कुमार, प्रधानाचार्य विजेंदर कुमार, सुशील सैनी, रोहिताश सैनी, हेम सिंह सैनी, सतीश सैनी, चेतन दास सैनी, कैप्टन नरेंद्र सैनी, डॉ. नाथीराम सैनी, मुकेश सैनी, अनिल सैनी, युद्धवीर सैनी, फूलसिंह, मोनी कुमार, शिवशंकर सैनी आदि लोग मौजूद रहें।