ब्यूरो/अमर उजाला, लक्सर। 11 अप्रैल को होने वाले मतदान के लिए किसान इंटर कॉलेज के 45 एनसीसी कैडेट मतदानस्थल पर महत्वपूर्ण भूमिका अदा करेंगे। इसके लिए उन्हें प्रशिक्षण दिया गया है।
मतदान को लेकर पुलिस और प्रशासन की ओर से वोट प्रतिशत बढ़ाने के लिए सभी प्रयास किए जा रहे हैं। किसान इंटर कॉलेज में लोग अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे। बुजुर्गों, दिव्यांगों और अस्वस्थ्य व्यक्तियों को मतदान केंद्र तक पहुंचाया जाएगा। इसके लिए विद्यालय में सभी कैंडेट को प्रशिक्षण भी दिया गया। प्रधानाचार्य जयप्रकाश सिंह ने कहा कि लोगों को मतदान के प्रति जागरूक करना हम सबकी जिम्मेदारी है। उन्होंने बताया कि एनसीसी कैडेट समाजसेवा में अहम भूमिका निभाते हैं। उन्होंने बताया कि कैडेटों को कस्बे के आदर्श कॉलोनी, रायबहादुर, शुगर मिल बहादरपुर और सेठपुर में बनाए गए पोलिंग बूथ पर लगाया जाएगा।