फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

त्रि वाहनों में ओवरलोडिंग पर दर्ज होगा मुकदमा

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
रुड़की। सड़क दुर्घटनाओं को रोकने के लिए परिवहन विभाग और यातायात पुलिस ने सड़क सुरक्षा और ओवरलोड को लेकर दिशा-निर्देश दिए।
बोट क्लब स्थित यातयात पुलिस लाइन में ट्रांसपोर्ट व्यवसायियों के साथ बैठक में एआरटीओ (प्रशासन) शैलेश तिवारी ने कहा कि निजी बसों में ओवरलोडिंग नहीं रुक रही है। अब ऐसे वाहनों के खिलाफ परिवहन विभाग मुकदमा दर्ज करेगा। हाईकोर्ट ने भी इस मामले में मुकदमा दर्ज करने के आदेश दिए हैं। बसों और विक्रम में डस्टबिन लगाने को भी कहा गया। ऐसा नहीं करने पर भी पुलिस और परिवहन विभाग कार्रवाई करेगी। उन्होंने कहा कि सभी विक्रमों से जाल हटाने को भी कहा।
एआरटीओ (प्रवर्तन) एनके ओझा ने कहा कि सभी वाहनों पर रिफ्लेक्टर लगाने को कहा। साथ ही उन्होंने ट्रैक्टरों के रजिस्ट्रेशन करने पर भी जोर दिया। कहा कि अधिकांश ट्रैक्टर स्वामी बिना पंजीकरण के ही ट्रैक्टरों को सड़कों पर दौड़ा रहे हैं। जिसे बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। यातायात निरीक्षक बिपेंद्र सिंह ने कहा कि बसों और विक्रमों में साफ- सफाई रखी जाए। अधिकांश बसों और विक्रमों की सीटें टूटने और गद्दियां गंदी होने की शिकायतें आती हैं। बैठक में टीआई ने ई-रिक्शा के सात रूट भी घोषित करने की बात कही।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस अवसर पर पप्पू गेरा, देशराज सैनी, अनिल कुमार, परवेज, बाजिब बेग, शहजाद, जावेद, मुर्शलीन आदि उपस्थित थे।


ट्रक ऑपरेटरों ने की शिकायत
लंढौरा से आए ट्रक ऑपरेटरों का कहना था लंढौरा से ट्रैक्टरों से क्षमता से अधिक ईंटे ढोई जा रही हैं। उन्होंने कहा कि लंढौरा से संचालित होने वाली ओवरलोड ईंट से भरे ट्रैक्टरों के खिलाफ अभियान चलाया जाए। जिस पर एआरटीओ और यातायात निरीक्षक ने उचित कार्रवाई का आश्वासन दिया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें