फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Roorkee News: जमीन बेचने के नाम पर 20 लाख हड़पे, दो भाइयों पर केस दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
जमीन बेचने के नाम पर 20 लाख की रकम हड़पने का मामला सामने आया है। आरोपी ने सौदा तय करने के बाद जमीन की कीमत अपने खाते में जमा करा ली लेकिन इसके बाद जमीन की रजिस्ट्री नहीं कराई गई। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी दो भाइयों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन




हरियाणा के गुरुग्राम निवासी विनोद गर्ग ने पुलिस को बताया कि उन्होंने लक्सर क्षेत्र में अपनी पत्नी निरंजना गर्ग के नाम दो बीघा जमीन खरीदने के लिए अरुण सती निवासी ग्राम सोल्टा पोस्ट लोदेन जनपद चमोली उत्तराखंड से बातचीत की थी। उनके बीच 10 लाख रुपये प्रति बीघा के हिसाब से सौदा तय हो गया था। इसके बाद उन्होंने अरुण सती के खाते में 20 लाख ट्रांसफर कर दिए थे। इसका एग्रीमेंट भी हो गया था।



आरोप है कि आरोपी ने रकम लेने के बावजूद उनके नाम जमीन की रजिस्ट्री नहीं की। उल्टा जमीन का मुख्तारनामा अपने भाई मनोज के नाम कर दिया। उनसे संपर्क करने पर आरोपियों ने अपने मोबाइल बंद कर लिए। विनोद गर्ग ने आरोपियों पर जमीन बेचने के नाम पर 20 लाख की रकम हड़पने का आरोप लगाते हुए पुलिस से कार्रवाई की मांग की है। इंस्पेक्टर राजीव रौथाण ने बताया कि तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें